प्रैंक की चक्कर में ना पड़ें

ना पड़ें Twitter पर इस प्रैंक की चक्कर में नही तो अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक

1423 0

टेक डेस्क। सोशल मीडिया के आने और लोकप्रिय होने के बाद प्रैंक वीडियोज काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक प्रैंक तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रैंक के तहत यूजर्स को अपने अकाउंट में जन्म तारीख बदलने के लिए उकसाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-ऐपल ने लॉन्च किया अपना खुद का क्रेडिट कार्ड ‘(Apple Card)’ 

आपको बता दें प्रैंक की चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। दरअसल ट्विटर पर 13 साल से कम उम्र के लोग अकाउंट नहीं चला सकते हैं। ऐसे में जन्म साल 2007 बदलने पर उम्र 13 साल से कम हो जाएगी। ऐसे में अपनी पॉलिसी के तहत ट्विटर आपका अकाउंट ब्लॉक कर सकता है।

ये भी पढ़ें :-BSNL ने लॉन्च किया 199 और 499 रुपये का प्रीपेड प्लान

जानकारी के मुताबिक प्रैंक पर ट्विटर सपोर्ट के अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा है, ‘हमने नोटिस किया है कि कुछ लोग इस प्रैंक के झांसे में आकर ट्विटर पर अपने जन्म का साल बदलकर 2007 कर रहे हैं ताकि वे फीड की कलर स्किम को अनलॉक कर सकें। कृपया यह सब ना करें, नहीं तो हम आपके अकाउंट को 13 साल से कम उम्र होने के कारण लॉक कर देंगे।’

Related Post

संसद में बोली मोदी सरकार, तय समय सीमा के अंदर बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में मंगलवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर बयान दिया…
सोनिया गांधी

सोनिया गांधी बोलीं- CAA भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी, भारत को धर्म के आधार पर बांटेगा

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर…