DM Savin Bansal

जिला प्रशासन ने निकाली निजी स्कूलों की हेकड़ी, मानक विपरीत फीस वसूली पर 5,72,000 की पेनल्टी

137 0

देहरादून: द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला ने 5,72000 की पेनल्टी जमा कराई है तथा लिखित रूप में फीस कम करने का जिला प्रशासन को सहमति दी है।

जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) शिक्षा माफियाओं पर कड़ा रूख अपनाए हुए हैं, जिससे एक और जहां अभिभावकों में खुशी है वही शिक्षा माफिया में प्रशासन का डर पैदा हो गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशन में शिक्षा माफियाओं पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभिभावकों से फीस के नाम पर वसूली की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा शहर के कई नामी-गिरामी निजी स्कूलों पर कार्यवाही से जहां शिक्षा माफियाओं के हौसले पस्त हुए हैं वही बड़े-बड़े स्कूलों का फीस बढोतरी का खेल भी सामने आया है। फीस बढोतरी पर जिला प्रशासन की जीरो टालरेंस की नीति अपनाए हुए है।

जिला प्रशासन के कड़े रूख और निरंतर प्रवर्तन की कार्यवाही जारी है, जिससे शहर कस्बों में अवस्थित निजी नामी गिरामी स्कूलों के तेवर ढीले हो गए हैं, वहीं स्कूल प्रबन्धन अब अपनी फीस घटा रहे। ताजा मामला द प्रेसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल भानियावाला का है, स्कूल प्रबन्धन द्वारा लिखित रूप से स्कूल फीस कम करने का पत्र प्रशासन को दिया है। जिला प्रशासन की दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे अब शिक्षा माफियाओं के हौसले नहीं टिक पा रहे हैं, जिससे जिले के कई नामी गिरामी स्कूल अब मनमर्जी फीस बढोतरी पर आए बैकफुट पर आएं है।

जिला प्रशासन ने जैसे ही सख्ताई दिखाई तो धीरे-2 स्कूल फीस बढोतरी का खेल भी खुलने लगा। द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला का मामला सामने आया है जहां 100 से अधिक अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी की थी शिकायत, बिना मान्यता नवीनीकरण के स्कूल संचालित होने पर प्रशासन ने लगाई रू0 5,72000 की शास्ति लगाई थी। जिसे चेक के माध्यम से जमा करा दिया गया है। अब स्कूल प्रबन्धन द्वारा जिला प्रशासन को लिखित रूप फीस कम करने का पत्र दिया है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - March 16, 2024 0
बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज शनिवार को बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम…
CM Dhami

माँ धारी देवी और भगवान कमलेश्वर महादेव के पौराणिक मंदिर सम्पूर्ण उत्तराखंड की अनमोल धरोहर

Posted by - November 4, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को श्रीनगर, पौड़ी में आयोजित बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के शुभारंभ अवसर पर…
Kunwar Munindra Singh Memorial Cricket Tournament

कुंवर मुनीन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेण्ट एसआर ग्लोबल स्कूल ने जीता

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज के प्रांगण में 12 कुंवर मुनीन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेण्ट का फाइनल मैच का समापन हो…
CM Dhami inspected the Community Health Center

सीएम धामी ने गैरसैंण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Posted by - March 18, 2023 0
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून रवाना होने से पहले आज (शुक्रवार) गैरसैंण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…