Savin Bansal

डीएम के सख्त निर्देश; जलभराव की शिकायतों को हल्के में न लें अधिकारीः

259 0

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अमित ग्राम गुमानीवाला में लोनिवि द्वारा किये जा रहे डेªनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) विगत दिवस ऋषिकेश में जलभराव समस्या के समाधान को अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, तथा लोनिवि को बजट की स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने को निर्देशित किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई व अलाइमेंट कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए जिससे इस बरसात में में जनसामान्य को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।

उन्होंने कहा इन कार्यों की जिलाधिकारी निरंतर मॉनिटिरिंग कर रहें है, कार्यों में लापरवाही क्षम्य नही होगी। लोनिवि के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करते हुए जलभराव की समस्या करने के निर्देश दिए गए

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का समाधान करना है, इसके लिए लोनिवि को तत्काल खुदाई कर जलभराव के मुख्य कारक गुमानीवाला चौक ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई तथा अलाइमेंट कार्य को तत्काल करने के निर्देश दिए थे, जिसके लिए फंड की स्वीकृति जिलाधिकारी ने मौके पर ही जारी की।

डीएम (DM Savin Bansal) के लोक निर्माण के अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को जलमग्न नहीं रहने दे सकते। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव समाधान करने के निर्देश दिए थे, जिसके फल स्वरुप जल भराव से निकासी का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

ऋषिकेश शहर में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या पर जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने जल निगम को पानी निकासी के लिए ठोस प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। गुमानीवाला अमित ग्राम के पास नाली चौक होने की समस्या का निस्तारण पानी निकासी के लिए पूर्व में बिछाई गए ह्यूम पाइप को निकाल कर उसका एलाइनमेंट ठीक करने को निर्देशित किया गया जिसके क्रम कार्य चल रहा है।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एंव अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

R.N. Ravi took holy bath in Sangam

तमिलनाडु के राज्यपाल ने संगम में किया पुण्य स्नान, बोले- महाकुम्भ पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोता है

Posted by - February 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि (R.N. Ravi ) ने शनिवार को…
जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर से बच्चे ने मांगा पैसा, तो दिया ऐसा रिएक्शन- देखें वायरल वीडियो

Posted by - April 16, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी बाकी कलाकारों की तरह लॉकडाउन में घर पर ही समय बिता रही हैं।…
Ram Mandir

प्राणप्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 30 हजार जवान

Posted by - January 7, 2024 0
अयोध्या। सुरक्षा एजेंसियां 22 जनवरी को लेकर सतर्क हैं। स्टेट एजेंसियों के अलावा केंद्र की एजेंसियों ने भी जिले में…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विभूति खंड स्थित 33 केवी उपकेंद्र का किया रात्रि में निरीक्षण

Posted by - May 5, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भीषण गर्मी में लखनऊ वासियों को विद्युत…