DM Savin Bansal

बालवाड़ी को किया पुनर्जीवित, अब तक जारी किए 1.30 लाख

247 0

देहरादून:  सीएम की प्रेरणा से, डीएम सविन बंसल (DM Savin Bansal) निर्बल, असहायों की उम्मीद बन गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रेमनगर बस्ती स्थित बालवाड़ी को पुनजीर्वित कर जहां गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा एवं महिलाओं को आखर ज्ञान एवं कौशल विकास से जोड़ने हेतु कार्य कर रही दिव्य दिव्यांग महिला की हौसला बढाया है। वहीं अब बालवाड़ी को विद्युत कनैक्शन जिला प्रशासन के खर्चे पर सयोंजन कराया है। इससे बस्ती के बच्चों महिलाओं के पठन-पाठन के लिए इस भीषण गर्मी में कूलर एंव पंखे की सुविधा मिलेगी। बालवाड़ी संचालिका दिव्यांग महिला ने 20 मई को डीएम ने मिलकर बालवाड़ी को विद्युत कनेक्शन लगाने का अनुरोध किया जिस पर अगले ही दिवस में प्रशासन द्वारा सभी औचारिकताएं पूर्ण कराते हुए बालवाड़ी में विद्युत कनेक्शन सयोंजन कर दिया है।

असहाय बालवाड़ी अब महक उठी है जंहा दिव्य दिव्यांग महिला बच्चों व महिलाओं का भविष्य संवारती है, जनता दिवस में आई थी दिव्यांग महिला नीता रानी, बालवाड़ी जीर्णाेद्धार के लिए 50 हजार की सहायता मांगी थी तब डीएम (DM Savin Bansal) ने 1 लाख धनराशि दी थी। इसके उपरान्त पुनः 30 हजार अतिरिक्त धनराशि भी डीएम ने जारी की थी। दिव्यांग महिला संचालिका के अनुरोध पर अब डीएम द्वारा बालवाड़ी के लिए विद्युत संयोजन किया है जिसका भार जिला प्रशासन व्यय करेगा। बच्चों के पठन-पाठन, बस्ती की महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी बालवाड़ी को डीएम का सहारा मिलते ही बालवाड़ी महक उठी है।

बालवाड़ी जंहा दिव्यांग महिला बच्चों व महिलाओं का भविष्य संवारती है, बच्चों के पठन-पाठन, बस्ती की महिलाओं को साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी बालवाड़ी को जबसे डीएम (DM Savin Bansal) का सहारा मिला है, मिलते ही बस्ती में साक्षरता रूपी फूल खिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अभी बालवाड़ी में 50 से अधिक बच्चे हैं,जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

जनता दर्शन जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने दिव्यांग महिला नीता रानी जो बालवाड़ी में बस्तियों के बच्चों को साक्षर कर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है जिनके कार्यों को डीएम ने सराहा है, ऐसे निचले वर्ग के बच्चों की शिक्षा एवं महिला साक्षरता तथा कौशल विकास के कार्य करने वाली संस्थाओं के लिए डीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन सदैव तत्पर है। डीएम ने बच्चों की शिक्षा एवं महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के कार्यों को और अधिक वृहद्स्तर पर करने की अपेक्षा की।

Related Post

Narayan Singh Suman

पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन का कोरोना से निधन, पत्नी और बेटी की हो चुकी मौत

Posted by - April 23, 2021 0
आगरा । सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामजी लाल सुमन के छोटे भाई व प्रदेश सरकार के…
Akhilesh Yadav

भाजपा के लिए सिर्फ चुनाव जीतना मुद्दा, स्वास्थ्य या चिकित्सा नहीं: अखिलेश यादव

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हमला बोला…
CM Yogi Adityanath inaugurated Regency Hospital

एक वर्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए दी गई 1100 करोड़ रुपये की मदद : सीएम योगी

Posted by - August 17, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर में उच्च स्तरीय इलाज के लिए अब न तो स्पेशलिटी…
Manipur

चार दिन में यूपी के 142 छात्रों को मणिपुर से सकुशल वापस ले आई योगी सरकार

Posted by - May 12, 2023 0
लखनऊ। मणिपुर (Manipur) में उपजी विषम परिस्थितियों के बीच उत्तर प्रदेश के छात्रों को वहां से सकुशल निकालने को लेकर…
Mamta Banerjee

10 नोटिस जारी करने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायतों का क्या हुआ? : ममता बनर्जी

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील…