बांदा जेल का DM ने किया औचक निरीक्षण, मुख्तार अंसारी के बैरक की ली गई तलाशी

745 0

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में मंडल कारागार का डीएम अनुराग पटेल ने एसपी अभिनंदन के साथ शनिवार शाम को औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचने से जेल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, जेल में निरुद्ध विधायक मुख्तार अंसारी के तन्हाई बैरक की तलाशी भी ली गयी। हालांकि, मुख्तार के बैरक से कोई अवैध सामग्री नहीं मिली। बता दें कि मुख्तार अंसारी को लगभग 6 महीनें पहले पंजाब की रोपड़ से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था.

बैरक 15 व 16 की ली गई तलाशी 

बता दें कि जिलाधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि डीएम अनुराग पटेल ने एसपी अभिनंदन के साथ जेल का औचक निरीक्षण किया है। डीएम ने जेल में मुख्तार अंसारी की तन्हाई बैरक 15 व 16 समेत एक अन्य बैरक की तलाशी कराई, जिसमें कोई अवैध सामग्री नहीं मिली। वहीं, मुख्तार की तन्हाई बैरिक के सुरक्षा के लिए 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे उसकी हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है.

3 सीसीटीवी कैमरे मिले खराब

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जेलर प्रमोद त्रिपाठी से जेल की सुरक्षा समेत अन्य जानकारियां भी प्राप्त की। जेलर ने डीएम को बताया कि जेल की सुरक्षा के लिए 36 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं, जिसमें 3 खराब हैं, जिनकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गयी है। हालांकि डीएम ने तत्काल सही कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जेल की रसोई, अस्पताल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हाल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कोई विशेष खामी नहीं मिली।

जेल अधीक्षक पर नाराज हुए डीएम

जेल अधीक्षक के अनुपस्थित होने पर डीएम ने नाराजगी भी जताई। हालांकि जेल अधीक्षक कोर्ट के कार्य से जिले से बाहर थे। डीएम को जेल अधीक्षक का अनुमति पत्र मिला लेकिन उसमें डीएम की अनुमति नहीं ली गयी थी। बगैर अनुमति के जेल अधीक्षक के इस हाई प्रोफाइल जेल को छोड़ने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

Related Post

National Jamboree

लखनऊ बनेगा सांस्कृतिक राजधानी: जंबूरी में यूपी की कला, शिल्प और स्वाद दिखेगा दुनिया को

Posted by - November 19, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और शिल्पकला अब वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाने जा रही है। भारत…
magh mela

पौष पूर्णिमा से संगम तट पर उतरेगा तप-साधना का सागर, 4 लाख कल्पवासियों से जगमगाएगा माघ मेला

Posted by - January 2, 2026 0
प्रयागराज । प्रयागराज के संगम तट में लगे आस्था के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम माघ मेले (Magh Mela)…
Dharma flag hoisted in Ayodhya

अभिजीत मुहूर्त में शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अयोध्या में फहरा धर्म ध्वज

Posted by - November 25, 2025 0
अयोध्या,। अयोध्या (Ayodhya) के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार का दिन इतिहास में दर्ज होने वाला क्षण बन गया,…
cm yogi

शिक्षा समाज के लोगों की भावनाओं को समझने का जरिया है: योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना’ के युवा संगम कार्यक्रम के निमित्त मंगलवार को आईआईटी पलक्कड़ केरल व लक्षदीप के…
CN YOGI IN NATH SAMPRDAY PROGRAM

“नाथ पंथ” पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे सीएम योगी

Posted by - March 20, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार ‘नाथ पंथ (Nath Panth) के वैश्विक प्रदेय’ विषय पर…