Ration Shop

19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन की एक साथ छापेमारी, नमक के सैंपल लेकर जांच को भेजें

183 0

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के तहसील सदर चकराता, विकासनगर, मसूरी , डोईवाला एवं ऋषिकेश में 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों (Ration Shop) पर छापेमारी करते हुए नमक के नमूने लिए।

जिला प्रशासन को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों (Ration Shop) पर खराब गुणवत्ता वाले नमक वितरित करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी प्रशासन को समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के माध्यम से जांच के निर्देश दिए थे।

डीएम के निर्देश के अनुपालन में समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारो ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सरकारी सस्ते राशन की दुकानों (Ration Shop) पर छापेमारी करते हुए नमक के नमूने एकत्रित किए।

जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी के दौरान एकत्रित किए गए नमक के नमूनों को सैंपल जांच हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच हेतु भेजे गए हैं तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post

अनमोल नारंग

अनमोल नारंग ने 218 साल बाद रचा इतिहास, ऐतिहासिक बैरिकेडिंग तोड़ पहली सिख लेफ्टिनेंट बनेंगी

Posted by - June 13, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका में एक भारतीय महिला 218 साल बाद इतिहास रचने जा रही है। सेकंड लेफ्टिनेंट अनमोल नारंग वेस्ट…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से चढ़ा सियासी पारा, कहा- कका अभी जिंदा है

Posted by - September 26, 2021 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनने के फॉर्मूले को लेकर सियासी घमासान जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और…
ऑनलाइन डेटिंग ऐप लॉन्च

लॉकडाउन के बीच युवाओं के लिए ऑनलाइन डेटिंग ऐप लॉन्च, जानें फीचर्स

Posted by - May 17, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट पर युवाओं के लिए एक अच्छा पार्टनर, अच्छा दोस्त ढूंढने और अकेलापन बांटने के…
मिस दिवा 2020 

मिस दिवा 2020 बनने के लिए सुनहरा मौका, आज ही करें आवेदन

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। कई युवतियों की आकांक्षाओं को पंख लगाने वाली प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता लिवा मिस दीवा 2020 प्रतियोगिता अपने आठवें…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 81.52 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा मिसिंग लिंक फंडिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद चमोली के गोपीनाथ मंदिर मार्ग का…