Disha Patani

दिशा पाटनी ने मालदीव से शेयर की ग्लैमरस फोटो व वीडियो

1316 0
मुंबई । बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी (Disha Patni) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपने मालदीव वेकेशन से बिकिनी में फोटो शेयर की है। अभिनेत्री अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव में छुट्टियां मनी रही हैं।

दिशा पाटनी (Disha Patni) अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव में छुट्टियां मनी रही हैं। दिशा ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक लुभावनी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह समुद्र तट पर भूरे रंग की बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि दिशा रविवार की सुबह टाइगर के साथ मालदीव के लिए रवाना हुई थीं। यह दूसरी बार है जब दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं, इस से पहले नए साल के मौके पर दोनों साथ में घूमने गए थे। जहां टाइगर ने मालदीव से अभी तक कोई फोटो शेयर नहीं की है वहीं दिशा अपने फैंस के साथ अपनी वेकेशन की झलक साझा कर रही हैं।

सोमवार की सुबह, दिशा (Disha Patni) ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक लुभावनी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह समुद्र तट पर भूरे रंग की बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने ऑक्टोपस इमोजी पोस्ट किया है।

हालांकि टाइगर और दिशा (Disha Patni ) एक साथ कई बार छुट्टियों पर गए हैं लेकिन कभी भी सोशल मीडिया पर दोनों ने एक साथ अपनी तस्वीरें साझा नहीं की है। दिशा और टाइगर कथित तौर पर पिछले एक-दो साल से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अपने रिश्ते को दोनों ने ऑफिशियल नहीं किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘राधे’ में नजर आने वाली हैं। वहीं टाइगर फिल्म ‘गणपत’ और साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती के सीक्वल में नजर आएंगे।

Related Post

‘मेरे दोस्त नीतू और ऋषि के साथ समय बिताना हमेशा अच्छा और प्रेरणादायक होता हैं-अनुपम खेर

Posted by - July 20, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। ऋषि कपूर पिछले साल से न्यूयॉर्क में हैं जहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा है, न्यूयॉर्क में…
Aamir and Turkey's First Lady Emin Erdogan

सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, आमिर और तुर्की की फर्स्ट लेडी एमीन एर्दोगान की तस्वीरें

Posted by - August 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर आमिर खान इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। बीते काफी समय से बंद पड़ी…
शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज, रैश ड्राइविंग का आरोप

Posted by - January 19, 2020 0
मुंबई। बीते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कहलपुर के पास एक कार दुर्घटना में घायल हुईं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी…
Bollywood actress shikha malhotra

नर्स बनकर कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अब खुद हुईं संक्रमित

Posted by - October 10, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से मदद करने में जुटे हैं। इस…