दिशा पाटनी

दिशा पाटनी ने कहा कि प्यार के बिना आप जिंदगी जी कैसे सकते हैं?

1410 0

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दिशा पाटनी का कहना है कि उन्हें सिर्फ तभी लड़की जैसा महसूस होता है। जब वो किसी को डेट कर रही होती हैं? दिशा खुद को हाव-भावों से एक तेजतर्रार, मजबूत, एथलेटिक अंदाज में पेश करने वाली लड़की मानती हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में जो कहा, उससे उनके अंदर गहराई में समाए एक संवेदनशील और रोमांटिक लड़की की छवि भी उभरकर सामने आती है।

पिंकविला डॉट कॉम के साथ एक हालिया साक्षात्कार में जब उन्हें प्यार को परिभाषित करने के लिए कहा गया। तो अभिनेत्री ने इसके जवाब में कहा कि यह बहुत जरूरी है और ऊर्जा का एक स्रोत भी है। आप जिंदगी में जो कुछ भी करते हैं, वह या तो प्यार के लिए करते हैं या प्यार की वजह से करते हैं। प्यार के बिना आप जिंदगी जी कैसे सकते हैं?

https://www.instagram.com/p/B8BAV9tg2R9/?utm_source=ig_web_copy_link

दिशा के लिए पहला प्रभाव काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा कि मुझे पहली नजर में भी प्यार हुआ है। मेरे लिए, प्यार में पड़ना बहुत जरूरी है। पहले दिन तितलियों के उड़ने का वह अहसास मुझे काफी पसंद है। अगर पहले दिन मुझे ऐसा महसूस नहीं होता है, तब मुझे लगता है कि वहां प्यार है ही नहीं।

https://www.instagram.com/p/B7nPa6gAn_0/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने आगे कहा कि सच्चा प्यार एक ऐसी चीज है जो एक लड़की को उसके नारीत्व के साथ जोड़कर रखता है। दिशा ने कहा कि एक लड़की होने का अहसास मुझे तभी होता है, जब मैं किसी रिश्ते में होती हूं। मुझे एक ऐसे इंसान की तलाश है जो मुझे ऐसा महसूस कराए।दिशा फिलहाल अपनी फिल्म ‘मलंग’ रिलीज होने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इंजतार की घड़ियां महज एक हफ्ते में खत्म होने वाली हैं। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

Related Post

share market

शेयर बाजार पर कोरोना का बुरा असर, 15 मिनट में निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ से अधिक पैसे

Posted by - March 16, 2020 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार यानि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज किया गया है।…

हॉकी वर्ल्ड कप : थीम सॉन्ग में ए.आर. रहमान और शाहरुख़ संग नज़र आयेगी पूरी टीम

Posted by - November 19, 2018 0
मुंबई। इंडिया में होने जा रहे हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग का प्रोमो म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने…
मकर संक्रांति

मकर संक्रांति: संगम पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 42 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by - January 15, 2020 0
प्रयागराज। मकर संक्रांति पर संगम में डुबकी लगाने के लिए आस्था का जन सैलाब बुधवार को उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं का…