दिशा पाटनी की बैक फ्लिप

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ की तरह यूं मारी बैक फ्लिप, Video वायरल

1072 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्मों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह नियमित अंतराल पर अपने इवेंट्स के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/B8k4I3NgV5t/?utm_source=ig_web_copy_link

दिशा पटानी को बेहतरीन डांस के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक जिम वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने खास दोस्त और बॉलीवुड के नए एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ की ही तरह फ्लिप मारती दिख रही हैं।

दिशा पटानी के इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका

दिशा पटानी के इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उनके वीडियो पर फैन्स कमेंट के जरिए रिएक्शन भी दे रहे हैं। उन्होंने अपने जिम वीडियो को कुछ ही घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बता दें कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के फिटनेस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। दोनों को ही बॉलीवुड में सबसे फिट कलाकारों में से माना जाता है।

दिशा पटानी हाल ही में फिल्‍म ‘मलंग’ में देखा गया, जिसमें उनके साथ एक्‍टर आदित्‍य रॉय कपूर , अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी थे। इन दिनों दिशा अपनी आने वाली फिल्‍म ‘राधे’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्‍म में वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी। बता दें कि यह सलमान खान के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वो ‘भारत’ में भी उनके साथ नजर आ चुकी हैं।

Related Post

Randeep Hooda

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ शूटिंग शुरू, इस किरदार में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

Posted by - January 16, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)  वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभायेंगे। रणदीप हुड्डा ने…

‘मैं करूंगी पाकिस्तान में परफॉर्म, कोई रोक के दिखाए’ – शिल्पा शिंदे

Posted by - August 24, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद मीका सिंह बुरे फंसे हैं। अब मीका के समर्थन में ‘अंगूरी भाभी’ का…
रामचरित मानस की पांडुलिपियां

इस मंदिर में 425 वर्षों से सुरक्षित है रामचरित मानस की पांडुलिपियां

Posted by - December 22, 2019 0
चित्रकूट। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित संत गोस्वामी तुलसीदास के गुरु नरहरि दास महाराज के ‘महलन मंदिर’ में रामचरित मानस के…

UAE ने निजी आजादी के मद्देनजर इस्लामी कानूनों में किए एतेहासिक बदलाव

Posted by - November 9, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शनिवार को देश के इस्लामिक निजी कानूनों को लेकर बड़े बदलावों की घोषणा…