दिशा पाटनी का बोल्ड डांस मूव्स

दिशा पाटनी ने फिर दिखाए अपने बोल्ड डांस मूव्स, VIDEO को फैंस कर रहे हैं पसंद

906 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी डांस पर फॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। दिशा पाटनी फिल्म ‘बागी 3’ में एक डांस नंबर परफॉर्म करने वाली हैं। इस गाने का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इसमें दिशा पाटनी बेहद हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B9BY_trHMeo/?utm_source=ig_web_copy_link

दिशा पाटनी के साथ फिलहाल गाने में टाइगर का लुक रिलीज नहीं किया

दिशा पाटनी के साथ फिलहाल गाने में टाइगर का लुक रिलीज नहीं किया गया है। इस गाने के बोल ‘डू यू लव मी’ है। गाने में संगीत भी काफी दमदार है। अभी पूरा गाने का इंतज़ार है। टाइगर श्रॉफ ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि पूरा गाना गुरुवार को को रिलीज़ किया जाएगा।

इस गाने का टीजर टाइगर श्रॉफ ने भी मजेदार अंदाज में शेयर किया था। टाइगर श्रॉफ ने लिखा कि ‘डू यू लव मी है सवाल, सुनो गाना ये कमाल, मच जाएगा धमाल, जब तू नाचे मेरे नाल।’

ब्रिटिश रिकॉर्ड निर्माता ट्रॉयबॉय के डू यू का रीमेक

कि ‘डू यू लव मी’ तनिष्क बागची द्वारा रचित है और निखिता गांधी ने इसे अपनी आवाज़ दी है। यह ट्रैक ब्रिटिश रिकॉर्ड निर्माता ट्रॉयबॉय के डू यू का रीमेक है। इस गाने में हुक लाइन के अलावा बाकी सभी लाइन हिंदी में होंगे।

बता दें कि ‘बागी 2’ में दिशा पाटनी अहम रोल में नज़र आई थीं, लेकिन इस बार टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर रोमांस करती दिखेंगी। बता दें कि श्रद्धा बागी सीरीज़ की पहली फिल्म में भी टाइगर के साथ नज़र आई थीं। इस बार फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के अलावा रितेश देशमुख और जैकी श्रॉफ भी नज़र आएंगे।

Related Post

प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव 2019: रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका का दिखा नया अंदाज

Posted by - May 2, 2019 0
रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली का चुनावी दौरे के दौरान सपेरों से भी मुलाकात की। इसके अलावा प्रियंका…
Randeep Hooda

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ शूटिंग शुरू, इस किरदार में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

Posted by - January 16, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)  वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभायेंगे। रणदीप हुड्डा ने…

फिल्म सरदार उधम का टीजर लॉन्च, अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

Posted by - September 27, 2021 0
नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की बहुप्रतीक्षित अनकही कहानी पर बनी फिल्म सरदार उधम का ऑफिशियल टीजर…