धर्मांतरण के लिए भड़काने वाला इरफान कर चूका है PM के साथ मंच साझा, PM ने थपथपाई थी पीठ

749 0

धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस के पकड़ में आए सांकेतिक भाषा के अनुवादक इरफान शेख को लेकर सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। ‘अमर उजाला’ की खबर के अनुसार, इरफान दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर चुका है, पीएम ने उसकी पीठ ही थपथपाई थी। 2017 गुजरात के राजकोट में और 2020 यूपी के प्रयागराज में इरफान ने मूक बधिरों के लिए पीएम का भाषण संकेत भाषा में अनुवाद किया था।

दोनो ही मौकों पर पीएम मोदी ने इरफान से हाथ मिलाया था और उसकी पीठ भी थपथपाई थी, लेकिन अब इरफान मूक बधिरों को भड़का रहा है। पीएम के साथ मंच साझा करने के सवाल एटीएस आईजी ने कहा- ये जानकारी हमें नहीं, इस बारे में बाल कल्याण मंत्रालय ही बता सकता है।

इस मामले पर आईजी एटीएस जीके गोस्वामी का कहना है कि इरफान अपराध में शामिल था। उसे साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इरफान ने कब, किसके साथ, कहां मंच साझा किया, यह हमारी जांच का विषय नहीं है। प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने के सवाल एटीएस आईजी ने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, इस बारे में बाल कल्याण मंत्रालय ही बेहतर बता सकता है।

दरअसल इरफान शेख मूल रुप से महाराष्ट्र के बीड़ का रहने वाला है और दिल्ली में बाल कल्याण मंत्रालय के अधीन इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर में सांकेतिक भाषा के अनुवादक के रुप में काम करता था। धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े उमर गौतम और जहांगीर आलम ने इरफान की असलीयत बताई जिसके बाद एटीएस ने इरफान और उसके दो साथी हरियाणा के मूक बधिर मन्नू यादव उर्फ मन्नान और राहुल भोला को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इरफान और उसके साथियों की रिमांड पर गुरुवार को सुनवाई होगी।

Related Post

organic production

जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted by - January 9, 2021 0
लखनऊ। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक उत्पादन (organic production) को बढ़ावा देने के लिए…
Nagar Nigam

स्वच्छता में लखनऊ की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति ने किया नगर निगम टीम को किया सम्मानित

Posted by - July 17, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25’ में लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) को बड़ी…
CM Yogi

आकांक्षात्मक से आगे बढ़कर विकसित जनपद बन रहा सिद्धार्थनगर: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2024 0
सिद्धार्थनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार के लगातार प्रयासों से सिद्धार्थनगर जनपद…
cm yogi

मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने की पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वयन की समीक्षा

Posted by - July 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में पीएम गति शक्ति योजना…