dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सीता माता महायज्ञ सितूण में किया प्रतिभाग

472 0

जोशीमठ। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सितूण (सीता माता महायज्ञ) बड़ागांव में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो यज्ञ किया है उसके लिए आप साधुवाद के पात्र हैं और सीता माता से प्रार्थना करता हूं कि क्षेत्र में खुशहाली आए, क्षेत्र वासी रोगमुक्त हों, अच्छी पैदावार, छात्र व युवा वर्ग जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उन्हें उस फील्ड में सफलता मिले।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सीता माता मंदिर निर्माण के लिए धनराशि देने की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि जो भी पुरानी घोषणाएं हैं, उनकी समीक्षा की जाएगी। इस पौराणिक गांव को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ गरीब परिवारों को दो टाइम का भोजन सुनिश्चित करवाया। प्रदेश के 9 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिली है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 7 लाख परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं और गरीबों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त में देने की योजना जल्द धरातल पर होगी। वृद्धावस्था पेंशन अब दोनों बुजुर्गों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने सरकारी अस्पतालों में 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांच को निशुल्क किया है। आयुष्मान योजना में 42 लाख लोगों के कार्ड जारी किए हैं और 4.8 लाख लोगों ने मुफ्त में इलाज किया है।

कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या का लिया बदला, आतंकी लतीफ़ को सेना ने किया ढेर

बद्रीनाथ मास्टर प्लान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 280 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। आने वाले समय में बद्रीनाथ धाम का भव्य स्वरूप आपके सामने होगा। श्रेष्ठ राज्यों में हमारी गिनती हो हम उस दिशा में काम कर रहे हैं।

दो रात्रि एवं तीन दिन तक चलने वाले महायज्ञ का आयोजन फसलों पर लगने वाले कीट, बीमारी, महामारी की रोकथाम और क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया जाता है। यह महायज्ञ धरती माता से सम्बन्धित है यह पूरी रामायण कथा है। इस कथा को जागर के माध्यम से गया जाता है। राम सीता हनुमान की मूर्ति बनाई जाती है। इस मेले में राम लक्ष्मण व सीता का नृत्य 18 तालों में किया जाता है। यह महायज्ञ 42 वर्षों के उपरान्त किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सीमान्त नीती घाटी पहुंचकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहणी रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, विधायक थराली भोपाल राम टमटा, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर विष्ट, बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसपी श्वेता चौबे, सयुंक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, सितूण महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ मोहन सिंह रावत, सुभाष डिमरी सहित समस्त स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Related Post

Savin Bansal

आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम

Posted by - July 10, 2025 0
जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने गुरुवार को विकास नगर तहसील अंतर्गत मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली पहुंच कर…
NABARD

नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

Posted by - February 24, 2026 0
देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026–27 का सफल आयोजन…
Rajya Sabha

बजट सत्र : पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि पर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा 1 बजे तक स्थगित

Posted by - March 8, 2021 0
नई दिल्ली । बजट सत्र (Parliament budget) के दूसरे चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। बता दें…