CM Dhami

मुस्लिम महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा, हज कमेटी में पहली बार मिला प्रतिनिधित्व

199 0

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने नामित हज कमेटी में मुस्लिम महिलाओं को जगह दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की पहल पर राज्य की तीन महिलाओं को पहली बार हज समिति में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

शासन की ओर से जारी की गई कमेटी सूची में कोटद्वार निगम पार्षद की रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को स्थान दिया गया है।

समिति में विधायक लक्सर के विधायक शहजाद को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके अलावा जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान राजा, हाजी अबरार हुसैन, हाजी फईम खान को भी समिति में नामित किया गया है।

महिला सशक्तिकरण है मुख्य उद्देश्य

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि मुस्लिम महिलाएं भी हज करने जाती हैं। उनकी हज कमेटी में मजबूत पैरवी हो, हज संबंधी फैसलों में वे भी अपने सुझाव दे सकें, इसको देखते हुए उनकी सरकार ने राज्य बनने के बाद पहली बार उन्हें हज कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया है। मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से पूर्व में भी महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर सायरा बानो को नियुक्ति दी गई है।

Related Post

Gold

पहली बार सोना 50 हजार पार, चांदी ने तोड़ा 61 हजार रुपये का रिकॉर्ड

Posted by - July 22, 2020 0
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में आई जोरदार तेजी से संकेत पाकर भारतीय वायदा बाजार में बुधवार…
CM Vishnu Dev Sai

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - May 30, 2025 0
रायपुर । बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़…
AK Sharma

प्रवीण निषाद को जीताकर मोदी जी के 400 पार के नारे में एक फूल अवश्य डालें: एके शर्मा

Posted by - May 19, 2024 0
संतकबीरनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) जिले में खलीलाबाद के डीघा स्थित एक मैरेज हाल…
शिरडी सांई मंदिर

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शिरडी सांई मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Posted by - March 17, 2020 0
मुंबई । महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले में विश्वविख्यात शिरडी सांई बाबा मंदिर को कोरोना वायरस के प्रकोप के फैलने से…