CM Dhami

रक्षाबंधन पर धामी सरकार का तोहफा, दो दिन रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें

529 0

देहारादून। उत्तराखंड की बहनें रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) वाले दिन 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम धामी (CM Dhami) ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी यात्रा के दौरान महिलाओं व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगा।

सीएम धामी (CM Dhami) ने अपने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी देते हुए कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है।

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की बधाई

हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

Related Post

CM Dhami honored meritorious students

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

Posted by - April 29, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत…

भाजपा अब वफादार नहीं रही, पार्टी के लोग तोड़-फोड़ की बातें कर रहे, पार्टी का अंत निकट- सामना

Posted by - August 2, 2021 0
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रसाद लाड द्वारा शिवसेना भवन को गिराने वाले बयान पर शिवसेना आगबबूला है। इस…
आईआईटी गुवाहाटी

आईआईटी गुवाहाटी की ये मशीन सार्वजनिक इलाकों को करेगी कोरोना से ‘संक्रमण मुक्त’

Posted by - April 7, 2020 0
नई दिल्ली। आईआईटी गुवाहाटी ने कोरोना से लड़ने के लिए एक ऐसी सस्ती मशीन तैयार की है, जिसके जरिये इलाकों…