pension

पति-पत्नी का सहारा बनेगी धामी सरकार, दोनों को मिलेगी वृद्घावस्था पेंशन

631 0

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) में वृद्घावस्था पेंशन योजना (Old age pension scheme) के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्घवस्था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है। इतना ही नहीं अब 1200 प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन 1400 प्रतिमाह मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ”हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी समय से किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के वृद्घजनों के हित में यह निर्णय लिया और अब अप्रैल माह से प्रदेश के हज़ारों परिवार के पात्र वृद्घ दम्पतियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें : राम भक्तों के लिए खुशखबरी, रामलला के दर्शन का बढ़ा समय

ज्ञात हो कि बीते दिसंबर माह में ही उत्तराखंड में दी जाने वाली वृद्घवस्था पेंशन की बढ़ोतरी के साथ ही पात्र परिवार में से पति-पत्नी दोनों को धामी सरकार ने पेंशन देने की घोषणा की थी, जिसके बाद दिसंबर में ही कैबिनेट बैठक में इस फ़ैसले पर मुहर लग गई। इतना ही नहीं अचार संहिता लगने से पूर्व इसकी सभी ज़रूरी कारवाई पूरी कर दी गई। अब मार्च महीने में नई सरकार के गठन होने के साथ ही इस सम्बंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 8ठीं बार उछाल, जनता हुई बेहाल

Related Post

Sanyukta Bhatia

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत कार्यशाला में 18 संस्थाओं ने किया प्रतिभाग

Posted by - September 2, 2022 0
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा महापौर (Sanyukta Bhatia) की अध्यक्षता एवं मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Dr. Roshan Jacob)  की उपस्थिति…
मायावती

बसपा सुप्रीमो का पीएम पर हमला ,कहा- अगड़ी जाति के थे, राजनीतिक लाभ के लिए पिछड़े वर्ग में शामिल हुए

Posted by - April 28, 2019 0
लखनऊ। चुनावी दौर मे बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम मोदी पर हमला बोला है उन्होने कहा कहा कि नरेंद्र मोदी…
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Posted by - July 28, 2020 0
नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड एक्टरर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में बेटे की…
निर्भया केस

निर्भया केस में फांसी का रास्ता साफ, दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति ने की खारिज

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया के हत्यारों की फांसी का रास्ता बुधवार को साफ हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोषी…