CM Dhami

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

5 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के अनुमोदन के बाद प्रदेश के सभी 13 जनपदों को जिला योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए कुल ₹1018.21 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी गई है। इस राशि का उद्देश्य जनपदों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत ढांचे को मजबूत करना तथा विकास योजनाओं को गति देना है।

जिला योजना के तहत आवंटित कुल राशि में अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए ₹200.221 करोड़, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए ₹30.007 करोड़ तथा सामान्य मद के अंतर्गत ₹787.978 करोड़ शामिल हैं। सरकार ने यह धनराशि जनपदों की आवश्यकताओं और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जारी की है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना के तहत ₹1010.23 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी, जिसके सापेक्ष मार्च 2026 तक जनपदों द्वारा ₹996.72 करोड़ व्यय किए गए। शेष बची राशि वित्त विभाग को वापस समर्पित कर दी गई थी।

जनपदवार आवंटन में पौड़ी को सर्वाधिक ₹119.977 करोड़ की राशि मिली है, जबकि देहरादून को ₹99.394 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल  जनपद को ₹70.189 करोड़, ऊधमसिंह नगर को ₹74.132 करोड़, अल्मोड़ा को ₹74.737 करोड़, पिथौरागढ़ को ₹71.737 करोड़, बागेश्वर को ₹59.618 करोड़, चम्पावत को ₹76.914 करोड़, टिहरी को ₹95.215 करोड़, चमोली को ₹74.237 करोड़, उत्तरकाशी को ₹76.542 करोड़, रुद्रप्रयाग को ₹58.158 करोड़ और हरिद्वार को ₹67.356 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जिला योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनोपयोगी योजनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार संतुलित और समावेशी क्षेत्रीय विकास के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है तथा हर जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Post

फ्यूचर ग्रुप की संपत्ति जब्त करने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

Posted by - September 9, 2021 0
फ्यूचर-रिलायंस रिटेल मर्जर डील से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर ग्रुप की संपत्ति जब्त करने के दिल्ली हाईकोर्ट…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे जापान, ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा

Posted by - August 22, 2025 0
रायपुर। ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने 22 अगस्त…

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान बनते ही सिद्धू ने आलाकमान को कहा शुक्रिया

Posted by - July 19, 2021 0
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिद्धू ने सोमवार को पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और अपने अपने पिता को…
CM Dhami

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मां पूर्णागिरि मेले 2025 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Posted by - February 27, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को टनकपुर में ऐतिहासिक मॉ पूर्णागिरि मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर…

उत्तराखंड: चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Posted by - November 5, 2019 0
देहरादून। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद हो चुके हैं। इस बार…