CM Dhami

धामी सरकार 2.0 के तीन साल पूरे, सीएम गिनाई उपलब्धियां

218 0

देहारादून। सरकार के तीन साल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षोंं में पार्टी ने जनहित में साहसिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने (CM Dhami) प्रदेश सरकार के तीन वर्षों को देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला बताया। कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में युवा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री की अच्छी सोच, मेहनत और दृढ़ शक्ति से तीव्रता से आगे बढ़ रहा है।

सीएम (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए, वे सभी पूरे हुए। हमारी प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी एवं उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने की है। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाए।

सीएम धामी (CM Dhami) ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में विकट परिस्थिति के दौरान भी जनता ने अपना हाथ हमपर रखा। हमारी पार्टी पर भरोसा जताया, जिसके लिए मैं हद्य से देवतुल्य जनता का धन्यवाद देता हूं।

Related Post

PM Modi

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, गुंजी में सेना के जवानों से की मुलाकात

Posted by - October 12, 2023 0
नैनीताल। प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) गुरुवार की सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे और पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की…
Pushkar Singh Dhami

सौहार्द पूर्ण माहौल को बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं: सीएम धामी

Posted by - April 23, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि (Uttarakhand Devbhoomi) के साथ-साथ सैनिक बाहुल्य…