CM Dhami

अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता: सीएम धामी

525 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने जन्मदिवस, जिसे संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, के अवसर पर देहरादून में आईटीबीपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने यहां छात्रों और जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब देश का अमृत काल शुरू हो चुका है।

Related Post

अजित पवार

अजित पवार ने बदली अपनी ट्विटर प्रोफाइल, अब पूर्व उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र किया

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में 80 घंटे के अंदर उप मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले अजित पवार ने एक बार फिर अपनी…
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग टॉप टेन में पहुंचे

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शनिवार को करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। शमी पहली बार टॉप-10…
CM Dhami

राज्य सरकार उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए कार्यरत: मुख्यमंत्री

Posted by - July 16, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर…
इंडियन प्रीमियर लीग 2020

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के कार्यक्रम किया एलान, देखें पूरा शेड्यूल

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी…