DGP Prashant Kumar

मौनी अमावस्या के लिए किए जा रहे मकर संक्रांति से भी वृहद इंतजाम

248 0

महाकुम्भनगर : मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर श्रद्धालुओं के लिए मकर संक्रांति से भी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। यह बात बुधवार को डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने संगम में पुण्य स्नान के बाद कहीं। डीजीपी ने संगम पर सभी तैयारियां परखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीजीपी ने सुगम यातायात और साफ सफाई के लिए मैनपॉवर बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

वीआईपी और आम सभी लोगों को एक सामान सुविधाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट ने आज पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। इससे पहले डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने संगम में डुबकी लगाई और सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या के दौरान मकर संक्रांति से भी वृहद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने (DGP Prashant Kumar) संगम तट पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आम श्रद्धालुओं को भी वही सुविधाएं दी जा रही हैं जो वीआईपी को उपलब्ध हैं। इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाया गया है, ताकि किसी को कोई असुविधा न होने पाए।

विदेशी श्रद्धालु ने की सराहना

स्नान के दौरान डीजीपी से दक्षिण अफ्रीका के एक श्रद्धालु ने महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। श्रद्धालु ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं और धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया है।

Related Post

mukhtar ansari

UP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) मामले में बुधवार को…
cm yogi

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाईः मुख्यमंत्री

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा की मान्यता रही है कि मन, व्यक्ति…
Navneet Sahgal,Buddha Air

मरीजों के लिए लागू की जाएगी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रणाली, CM Yogi ने दिए हैं आदेश: नवनीत सहगल

Posted by - April 27, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से बिगड़ रहे हालातों के बीच अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल…
ak sharma

गंगा व अन्य नदी घाटों की सफाई कराएं, सड़कों को अतिशीघ्र करें गड्ढा: एके शर्मा

Posted by - October 5, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी की सफाई व्यवस्था, सीवर, जल…