नेशनल कांफ्रेंस छोड़ देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह भाजपा में हुए शामिल

601 0

नई दिल्ली। नेशनल कांफ्रेंस से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया आज सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित भाजपा पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी, धर्मेद्र प्रधान और पीएमओ राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान कई कई अन्य बीजेपी नेता भी मौके पर मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह का गुलदस्ते के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अब समय आ गया है कि जम्मू की भी एक राजनीतिक धारणा बने। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा यह प्रयास होगा कि जम्मू-कश्मीर के लिए जम्मू क्षेत्र में एक समग्र धारणा बने। हम डिक्सन प्लान को कामयाब नहीं होने देंगे औऱ न ही उनके समर्थक कामयाब होंगे।

गौरतलब है कि इन दोनों नेताओं ने एक दिन पहले नेशनल कान्फ्रेंस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। देवेंद्र सिंह राणा ने नेशनल कांफ्रेंस से इस्तीफा देते हुए कहा कि उनके लिए जम्मू के हित सर्वोपरि हैं और वह जम्मू के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद राणा ने कहा कि हम जम्मू के लोगों की अपेक्षाओं को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रस्तावित जम्मू घोषणा पत्र पर सभी लोगों को एक मंच पर आना चाहिए जिसमें जम्मू के हितों की बात हो। उन्होंने उन नेताओं की भी निंदा की जो जम्मू-कश्मीर को बांटने वाली योजना को लागू करवाना चाहते हैं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों कई हिन्दुओं और सिखों की आतंकियों ने हत्या की है, जिसको लेकर माहौल तनावपूर्ण है। अल्पसंख्यक नेताओं ने नेशनल कान्फ्रेंस और घाटी में सक्रिय अन्य राजनीतिक दलों पर इस मामले में पूरी ताकत से विरोध न करने का आरोप लगाया है। हालांकि उमर अब्दुल्ला ने ऐसे आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की है।

 

Related Post

property cards

ग्रामीण भारत को संपत्ति अधिकारों का उपहार, एक करोड़ से अधिक घरौनियों का वितरण

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण संपत्ति अधिकारों को लेकर बड़ी उपलब्धि दर्ज की…
PM Kisan Samman

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

Posted by - November 18, 2025 0
लखनऊ: मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान…
PM Modi reached Ayodhya airport

रामनगरी पहुंचे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत

Posted by - December 30, 2023 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी…

रक्षा उद्योग में सक्रिय भागीदारी के लिए निजी क्षेत्र को आमंत्रित करता हूं – राजनाथ सिंह

Posted by - October 4, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मैं निजी सेक्टर से कहना चाहूंगा…