Stock Market

दबाव के बाद भी Stock Market में शुरुआती बढ़त, सेंसेक्‍स और निफ्टी के बढ़े भाव

518 0

नई दिल्‍ली: सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने दबाव के बाद शुरुआती बढ़ोतरी की है। शेयर बाजार ने बढ़त के साथ सेंसेक्‍स-निफ्टी तेजी के साथ खुले है। हालांकि, इस सप्‍ताह कई बार ऐसा हुआ है जब बाजार बढ़त पर खुलने के बाद नुकसान के साथ बंद हुआ। निवेशकों ने आज सुबह पॉजिटिव अप्रोच दिखाया और खरीदारी पर जोर दिया।

आज सुबह सेंसेक्‍स 222 अंकों की तेजी के साथ 53,638 पर खुला और कारोबार शुरू हुआ, जबकि निफ्टी 72 अंकों के उछाल के साथ 16,011 पर पहुंच गया। बाजार में शुरुआती बढ़त देखकर निवेशकों में जोश भर गया और उन्‍होंने लगातार खरीदारी पर जोर दिया, जिससे सुबह 9.25 बजे सेंसेक्‍स 300 अंकों की तेजी के साथ 53,717 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 88 अंक चढ़कर 16,030 पर कारोबार करने लगा।

दिख रही खरीदारी

निवेशकों ने आज सुबह से ही HUL, Bharti Airtel, Tata Motors, SBI, IndusInd Bank, Bajaj Finance, L&T, Kotak Bank, Axis Bank, Infosys और Tech M जैसी कंपनियों पर जोर दिया और लगातार खरीदारी से इन कंपनियों के स्‍टॉक्‍स टॉप गेनर की सूची में शामिल हो गए।

दूसरी तरफ , HCL Technologies, JSW Steel, Eicher Motors, M&M, Hindalco Industries और Tata Steel के स्‍टॉक्‍स में बिकवाली दिख रही है। मुनाफावसूली से इन कंपनियों के स्‍टॉक्‍स टॉप लूजर की श्रेणी में आ गए। आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्‍मॉलकैप पर भी 0.5 फीसदी का उछाल दिख रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे ओपी राजभर

Related Post

यूपी गेट पर शाम तक नहीं पहुंची ममता बनर्जी, इंटेलिजेंस एजेंसियां रही शतर्क

Posted by - July 30, 2021 0
यूपी गेट पर तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन स्थल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने की…
Airtel

एयरटेल ने अपने यूजर्स को दिया तगड़ा झटका, 600 रुपये तक महंगे हुए प्लान्स

Posted by - June 28, 2024 0
निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सर्विस प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने मोबाइल सेवाओं की टैरिफ दरों में…