Baba Kedarnath

बाबा केदार की पंचमुखी डोली का विश्वनाथ मंदिर से दूसरे पड़ाव फाटा को हुआ प्रस्थान

309 0

देहरादून/गुप्तकाशी। भगवान केदारनाथ (Baba Kedarnath) की पंचमुखी डोली मंगलवार को प्रात: विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान किया। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट 10 मई को खुल रहे हैं।

मंगलवार सुबह 8.45 बजे देवडोली गुप्तकाशी से प्रस्थान हुई। जगह- जगह श्रद्दालुजन और स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे हैं।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान केदारनाथ (Baba Kedarnath) की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम तक पहुंचाते हैं।

बाबा केदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे

भगवान केदारनाथ (Baba Kedarnath) की चल विग्रह उत्सव डोली विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी से रवाना होकर नाला, नारायणकोटि, मैखण्डा यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी। 08 मई को शेरसी, बड़ासू, रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौरी माता मन्दिर गौरीकुंड पहुंचेगी और 09 मई को गौरीकुंड से रवाना होकर जंगलचट्टी, भीमबली लिनचोली, बैस कैंप होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी। दस 10 मई को प्रातः 7 बजे वृष लग्न में भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जाएंगे।

डोली प्रस्थान के समय बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक भगवती सेमवाल कुलदीप धर्म्वाण,संजय कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Related Post

एमपी: केंद्रीय मंत्री बनते ही सिंधिया ने मप्र को दी बड़ी सौगात

Posted by - July 11, 2021 0
भाजपा के राज्यसभा सांसद और मप्र के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाल के पिता को लगाया गले, सिंगर को दी श्रद्धांजलि

Posted by - June 7, 2022 0
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewal) के परिजनों से मुलाकात करने मानसा के…
CM Dhami

केन्द्रीय शिक्षामंत्री और सीएम धामी ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ

Posted by - September 12, 2023 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने मंगलवार को ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा…
Budget session of Parliament

पीएम नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम देंगे संदेश

Posted by - April 13, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देशवासियों को आगे की रणनीति से…