SS Sandhu

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में विभाग लाएं एकरूपता: मुख्य सचिव

351 0

देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्रों में एकरूपता लाने के लिए सभी विभागों की ओर से सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल के माध्यम से ही जन्म व मृत्यु पंजीकरण अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में जन्म -मृत्यु पंजीकरण के सम्बन्ध में राज्य की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को जनगणना निदेशालय उत्तराखण्ड की ओर से दिए गए विभिन्न सुझावों के अनुपालन के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए शीघ्र शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे प्रमाणपत्रों में एकरूपता आने के साथ ही यह प्रमाण पत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य होगा, जिससे विदेश जाने लिए पासपोर्ट वीजा आदि बनवाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने राज्य की अंतर्विभागीय समन्वय समिति के समान मण्डल एवं जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति भी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जन्म मृत्यु पंजीकरण को अपणी सरकार पोर्टल के साथ ही सेवा का अधिकार में भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक को सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल के संचालन इत्यादि की ट्रेनिंग शीघ्र शुरू कराए जाने के निर्देश भी दिए।

UPNEDA ने ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अनिवार्य रूप से किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में पंजीकरण में देरी होने से प्रमाणपत्रों की आवश्यकता पड़ने पर आमजन को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रमाण पत्रों के अभाव में आमजन को समस्या न हो इसके लिए सिस्टम विकसित किया जाए ताकि सम्बन्धित विभागों द्वारा जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए एसीआर में देर से किए गए केसों को भी अंकित किया जाए।

इस मौके पर सचिव चंद्रेश कुमार यादव, निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय शीतल वर्मा सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

मेरे दफ्तर में सुबह 7 से मध्य रात्रि तक चलेगा काम- नए रेल मंत्री का फरमान

Posted by - July 9, 2021 0
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़े फेरबदल के बाद, नरेंद्र मोदी की सरकार में नए रेल मंत्री बने अश्विनी वैष्णव ने नया…
CM Dhami

सीएम धामी ने स्टूडेंट्स और एनसीसी कैडेट्स के साथ किया संवाद

Posted by - June 11, 2023 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने रविवार को उत्तरकाशी स्थित लो.नि.वि. निरीक्षण भवन परिसर में अयोजित कार्यक्रम में…
President Draupadi Murmu

अच्छे स्वास्थ्य से बढ़ती है उत्पादकता और रचनात्मकता: राष्ट्रपति

Posted by - October 26, 2024 0
रायपुर। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु (President Murmu) ने आज शन‍िवार शाम अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति…
जस्टिस रंजन गोगोई

मेरा एक हिस्सा हमेशा सुप्रीम कोर्ट में रहेगा मौजूद : जस्टिस रंजन गोगोई

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को सुप्रीम…
PM Modi

बंगाल में बोले पीएम मोदी- माताओं-बहनों के आंसू गिरने की वजह बन रहीं दीदी

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…