delhi high court

दिल्ली हिंसाः हाईकोर्ट ने केंद्र चार हफ्ते में मांगा जवाब, अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

910 0

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा से जुड़े भडकाऊ भाषण मामले पर गुरुवार को भी दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह सारे वीडियो देख रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से चार हफ्ते में जवाब देने के लिए कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में दलील दी कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हालात सामान्य होने तक हस्तक्षेप करने की कोई हड़बड़ी नहीं

आज इस मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में दलील दी कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हालात सामान्य होने तक हस्तक्षेप करने की कोई हड़बड़ी नहीं है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि बीजेपी के तीनों नेताओं के नफरत भरे कथित भाषणों को लेकर एफआईआर दर्ज करने के लिए केंद्र और पुलिस को याचिका पर जवाब दाखिल करने की जरूरत है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि आगजनी, लूटपाट और हिंसा में हुई मौतों के संबंध में अब तक 48 एफआईआर दर्ज की गई है।

तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा है कि कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर के खिलाफ अभी मामला दर्ज नहीं कर सकते

भड़काऊ भाषण को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई में दिल्ली पुलिस के वकील तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा है कि कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर के खिलाफ अभी मामला दर्ज नहीं कर सकते। तुषार मेहता ने कहा कि कल 15 दिन पहले से लेकर 1 महीने पहले तक उन मामलों में केस दर्ज़ करने को लेकर एक आदेश दिया गया। हम सिर्फ 1-2 लोगों के ख़िलाफ़ ही जल्दबाजी में मामला दर्ज नहीं कर सकते। हमको ऐसे बहुत सारे इस तरह के बयान मिले हैं, हमें सबकी जांच करनी होगी और अभी उसके लिए सही माहौल नहीं है, क्योंकि अभी हालात सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

Related Post

Jagdeep Dhankar

देवभूमि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता को वास्तविकता बना दिया है: जगदीप धनखड़

Posted by - January 27, 2025 0
देहारादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सोमवार को खुशी व्यक्त की और कहा कि यह एक शुभ दिन है…
CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह

CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह- दीपिका पादुकोण साहसी, अनुपम खेर मसखरे

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्‍ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पिछले साल दिसंबर में हिंसा हुई थी, इसके बाद प्रदर्शन कर रहे…
‘भाई भाई’ का नया सॉन्ग

लॉकडाउन के बीच सलमान ने बड़ी उपलब्धि, ट्विटर पर बने 40 मिलियन फॉलोअर्स

Posted by - April 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के फॉलोअर्स की संख्या माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 40 मिलियन हो गयी…
Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - April 2, 2022 0
सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि संचारी रोग का मतलब मस्तिष्क ज्वर। 1977 से 2017 तक पूर्वी…