Spicejet

दिल्ली से दुबई Spicejet विमान इस वजह से कराची में उतारा गया

570 0

नई दिल्ली: स्पाइसजेट विमान में एक बार फिर से बड़ा हादसा होने से टल गया है। दिल्ली से दुबई जाने वाली Spicejet की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी होने की वजह से पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान सवार सभी यात्री सुरक्षित है किसी प्रकार कोई खतरा नहीं हुआ है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस मामले में अपना बयान दिया कि स्पाइसजेट B737 विमान में इंडिकेटर लाइट की खराबी की वजह से कराची की ओर मोड़ दिया गया था।

उन्होंने बताया, कराची में विमान सुरक्षित उतर गया और यात्रियों भी सुरक्षित है। कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। कराची में दूसरा विमान भेजा गया है और ये यात्रियों को दुबई ले जाएगा, सभी यात्रियों नाश्ता कराया गया।

पीएम मोदी 7 जुलाई को वाराणसी में काशी वासियों को देंगे नाइट बाजार की सौगात 

 

Related Post

आठ साल की बच्ची नहीं लेगी सम्मान, पीएम मोदी से की ये गंभीर अपील

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। मणिपुर की लिसिप्रिया कंगुजम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने से इनकार…
Challan

योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान किए निरस्त

Posted by - June 9, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के निजी और कामर्शियल वाहन स्वामियों को बड़ी सौगात दी है। योगी सरकार…
CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश का मिजाज बदला है: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - April 3, 2024 0
कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मिजाज बदला है। पहले…