दिल्ली सरकार ने लगाई रोक, पब्लिक प्लेस पर नहीं मना सकेंगे छठ पूजा

616 0

नई दिल्लीदिल्ली सरकार ने छठ पूजा को सार्वजनिक स्थानों पर मनाने की रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छठ पूजा किसी भी पब्लिक प्लेस, सार्वजनिक मैदान, नदियों के किनारे, मंदिर इत्यादी जगहों पर नहीं मना सकते हैं। इसके लिए बकायदा दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया है। डीडीएमए ने छठ पूजा पर रोक कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगाई है।

बता दें कि छठ बिहार एवं यूपी के लोगों के द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध पर्व है। यह चार दिनों तक चलता है, जिसमें भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। यह ऐसा पर्व है जिसमें उगते और अस्त होते दोनों की सूर्य की पूजा की जाती है।

 रामलीला आयोजन के लिए भी आदेश जारी

वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिल्ली में रामलीला आयोजन लंबे समय से चले आ रहे संशय को खत्म कर दिया है। डीडीएमए ने इसको लेकर आदेश जारी है इसमें रामलीला आयोजन के लिए कड़ी शर्तें रखी गई हैं। वहीं, फेस्टिवल सीजन के दौरान मेले, फूड स्टाल और झूलों की मंजूरी नहीं दी गई है। बता दें कि कोरोना को लेकर सरकार किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है कि जिससे भीड़ बढ़े या फिर संक्रमण का खतरा बढ़े। इसलिए सरकार ने इस तरह के सामूहिक आयोजन पर रोक लगा रखी है।

फिलहाल दिल्ली में नियंत्रित है संक्रमण

राजधानी दिल्ली में कोरोना के ताजा मामलों की बात करें तो यह फिलहाल नियंत्रित है। हालांकि, कोरोना की संक्रमण दर 0.05 फीसद से बढ़कर 0.06 फीसद हो गई है। इस वजह से बुधवार को 41 नए मामले आए। वहीं 22 मरीजों ने इस बीमारी काम मात दी और ठीक होकर घर चले गए। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। लिहाजा इस माह अब तक 25 दिन ऐसे रहे हैं जब कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। कोरोना से मृतकों की कुल संख्या 25,087 है।

Related Post

pm modi

कोरोना संक्रमण की स्थिति पर शाम 4:30 बजे देश के टॉप डॉक्टरों के साथ बातचीत करेंगे पीएम मोदी

Posted by - April 19, 2021 0
नई दिल्ली।  देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 19 लाख से ज्यादा हो चुकी है, जो कुल संक्रमित…
फिल्म शाबाश मिट्ठू

फिल्म शाबाश मिट्ठू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमा घरों में होगी रिलीज

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का फर्स्ट…
Corona in India

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.32 लाख के करीब, 54 हजार से अधिक स्वस्थ

Posted by - May 24, 2020 0
नई दिल्ली। देश में पिछले तीन दिन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 20 हजार मामले सामने आने…
CM Yogi

स्पेस एक्सप्लोरेशन में ग्लोबल स्टेज पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है भारत: सीएम योगी

Posted by - January 6, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आदित्य-L1 (Aditya-L1) स्पेसक्राफ्ट के सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइंट 1 (L1) पर पहुंचने की ऐतिहासिक…