पीएम मोदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी तीन और चार फरवरी को करेंगे रैली

961 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक हफ्ते का समय बचा है, सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार में बीजेपी उतारने जा रही है। मोदी तीन फरवरी को पूर्वी दिल्ली और चार फरवरी को द्वारका में रैली संबोधित करेंगे।

हालांकि, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता पहले ही प्रचार में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी ने अभी तक किसी रैली को संबोधित नहीं किया है। बजट के बाद उन्हें चुनाव प्रचार में उतारा जाएगा।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगे। नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोरों पर है। जगह-जगह रोड शो निकाले जा रहे हैं। आप जहां बिजली पानी मुफ्त जैसे अपने कामों को गिनाकर वोट मांग रही है, वहीं भाजपा का जोर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र के फैसले को भुनाने में लगी हुई है। इसके अलावा नागरिकता कानून मुद्दा भी उसकी लिस्ट में शामिल है। वहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की पुरजोर कोशिश में है।

Related Post

प्रदूषण पर अंकुश

ट्रैफिक सिग्नल में ‘एक्सट्रा ब्लू लाइट’ प्रदूषण पर लगाएगी अंकुश, दो बहनों का दावा

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। देश में वायु प्रदूषण सरकार के साथ-साथ यह लोगों के बीच भी चिंता का विषय बन चुका है।…
CM Vishnudev Sai

राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : सीएम

Posted by - December 7, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण…