दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अकाली दल के बाद जेजेपी का भी चुनाव लड़ने से इंकार

873 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में हरियाणा की जननायक पार्टी (JJP) अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसकी जानकारी हरियाणा के डिप्टी सीएम और जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को मीडिया को दी। बता दें कि विधानसभा चुनाव के नामांकन पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि है। जेजेपी के पहले अकाली दल ने भी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने से मना कर दिया था। शिरोमणी अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को CAA के मुद्दे पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था, लेकिन गठबंधन जारी रहने की बात कही थी।

जेजेपी ने कर ली थी पूरी तैयारी

इससे पहले जानकारी मिल रही थी कि जेजेपी दिल्ली चुनाव के लिए चाबी का चुनावी निशान भारतीय चुनाव आयोग से मांग रहा था, लेकिन उनकी यह मांग चुनाव आयोग ने खारिज कर दी थी। जेजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रखी थी। बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद जेजेपी के अकेले ही मैदान में उतरने की चर्चा चल रही थी।

इन सीटों पर जेजेपी लड़ना चाहती थी चुनाव

जेजेपी दिल्ली के जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव उनमें से नरेला, तिमारपुर, आरके पुरम, महरौली, छतरपुर जैसी सीटे शामिल थी। इन सीटों पर जाट मतदाता भी बड़ी संख्या में हैं।

Related Post

Mayur Dixit

जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज, ई–रवन्ना पोर्टल को किया गया बंद

Posted by - June 28, 2025 0
हरिद्वार : सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) सख्ती से कार्यवाही कर…
मध्य प्रदेश सत्ता संग्राम

शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ‘वंदे मातरम’ की परंपरा अब कमलनाथ राज में टूट गयी

Posted by - January 1, 2019 0
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में बीजेपी की हार के बाद अब कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए कमलनाथ ने इसके भाग्य डोर…
कोविड-19

कोविड-19 संक्रमण मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुंचा

Posted by - May 23, 2020 0
नई दिल्ली। ब्राजील में कोविड-19 संक्रमण के कुल 3,30,890 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।…