Delegation of 16th Finance Commission welcomed at Raj Bhavan

राजभवन में 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत

234 0

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में उत्तराखंड भ्रमण पर आए 16वें वित्त आयोग (Finance Commission) के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

16वें वित्त आयोग (Finance Commission) का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर है। राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जिसमें यहां की समृद्ध लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी के औचक निरीक्षण में थानेदार अनुपस्थित, तत्काल लाइन हाजिर

Posted by - December 19, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी…
CM Dhami participated in Shrimad Bhagwat Katha in Dehradun

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Posted by - April 1, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउंड में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया दुख, एआरटीओ को निलंबित करने का आदेश

Posted by - November 4, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के सल्ट तहसील क्षेत्रांतर्गत कुपि मोटर मार्ग पर हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
CM Dhami

वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Posted by - January 6, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक…