CM Dhami

सीएम धामी से देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने की शिष्टाचार भेंट

51 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री (CM Dhami) को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए एवं देहरादून नगर के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Related Post

Intrnational Womens Day

महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वालम्बन के लिए विशेष कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Posted by - March 7, 2021 0
रामपुर(मुजाहिद खान):अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान…
Mamta Banergy

ममता के घर तृणमूल कांग्रेस की बैठक आज, जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची

Posted by - March 5, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC Election)  आज ममता की अगुआई में बड़ी…

गुजरात के हीरा कारोबारी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ की हेरा-फेरी का हुआ खुलासा

Posted by - September 25, 2021 0
नई दिल्ली। गुजरात के एक हीरा कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी के 23 ठिकानों पर…
CM Dhami

आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में हर कदम जनता के साथ है राज्य सरकार: धामी

Posted by - September 19, 2025 0
हल्द्वानी। सर्किट हाउस काठगोदाम, हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को आपदा से हुई क्षति, विद्युत,…