Rajnath ने लखनऊ में DRDO और HAL के कोविड अस्पतालों को किया निरीक्षण

1077 0

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में तैयार किये गए डीआरडीओ (DRDO) के अटल बिहारी बाजपेयी कोविड अस्पताल और एचएएल ( HAL) यूपी कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। सेना के चिकित्सकों की देखरेख में चल रहे इस हॉस्पिटल में कोविड के मरीज़ों का उपचार पिछले सप्ताह से ही चल रहा है। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को मौजूदा स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

एयरपोर्ट पर उप्र के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री महेंद्र सिंह, मंत्री स्वाति सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बने राज्य सरकार के गेस्ट हाउस में रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कोविड के हालात पर चर्चा की।

एयरपोर्ट से रक्षामंत्री (Rajnath Singh) सीधे हज हाउस पहुंचे और वहां बनाए गए एचएएल ( HAL) यूपी कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। एचएएल के सहयोग से बने 255 बेड के कोविड अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाओं, आवश्यक दवाओं, ऑक्सीजन आपूर्ति की जानकारी हासिल करने के बाद राजनाथ सिंह ने प्रतिदिन की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

यहां से निकल कर वे अवध शिल्प ग्राम पहुंचे, जहां डीआरडीओ (DRDO) के कोविड अस्पताल में उन्होंने चिकित्सकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने वहां मौजूद डीआरडीओ (DRDO) के अधिकारियों, उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों से मौजूदा स्थिति पर नियंत्रण रखने को लेकर चर्चा की। कोविड अस्पताल में भर्ती अति गंभीर मरीजों के चिकित्सकीय सुविधाओं में किन्हीं कारण आने वाली कमी को तत्काल दूर किये जाने के भी उन्होंने निर्देश दिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने और वैक्सीन लगवाने की अपील की। रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) वहां से अमौसी एयरपोर्ट गए, जहां से विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट गए।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश

Posted by - April 21, 2026 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के संभावित वाराणसी दौरे के…
CM Yogi did an aerial survey of the flood in Ghazipur

बाढ़ प्रभावितों को समय पर उपलब्ध कराया जाए भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवा : योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 30, 2025 0
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का…

पाकिस्तान को सुधरने में अभी और वक्त लगेगा-प्रधानमंत्री मोदी

Posted by - January 1, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को जोखिम वाला बताते हुए कहा कि हमें अपने सैनिकों की सुरक्षा…
CM Yogi heard the problems in 'Janta Darshan'

हर पीड़ित के पास पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- जरूरतमन्दों की हर जरूरत पर खड़ी है सरकार

Posted by - May 19, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान 60 से अधिक फरियादी आए। मुख्यमंत्री…