Uttarakhand government

उत्तराखंड सरकार के स्टेट प्लेन में आयी खराबी

617 0

उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand government’) का 17 वर्ष पुराना स्टेट प्लेन खराब

उत्तराखंड । उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand government’) का 17 वर्ष पुराना स्टेट प्लेन (state plane) खराब होने से सीएम पुष्कर सिंह धामी ( Pushkar Singh Dhami) का तय समय पर उत्तराखंड (uttarakhand) पहुंचना मुश्किल हो गया है। जिस वजह से उनके कई कार्यक्रमों को रद्द भी करना पड़ा है। हालांकि की सीएम धामी की वापसी के लिए स्टेट हेलीकाप्टर की व्यवस्था कर दी गयी है। ये हेलीकॉप्टर साल 2004 में खरीदा गया है। इन दोनों में ही मुख्यमंत्री और मंत्री सफर करते हैं। इनमें आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

चारधाम यात्रा 2022: कपाट खुलने हेतु देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम जारी

सीएम के एयरपोर्ट पहुंचने पर आई विमान में दिक्कत

 

उत्तराखंड सरकार के पास स्टेट प्लेन के रूप में बी-200 एयरक्राफ्ट है। जो कि 17 वर्ष पुराना है। जिसकी मरम्मद सछि समय पर की जाती रहती है। ऐसे में 29 अप्रैल को सीएम धामी इस विमान से दिल्ली पहुंचे थे। रविवार को इस विमान से मुख्यमंत्री को सुबह देहरादून पहुंचना था। जब मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पहुंचे तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई।

पोर्टल को सीएम हेल्पलाइन 1905 के साथ किया गया है इंटीग्रेट

इन कार्यक्रमों को करना पड़ा रद्द

 

विमान के इंडीकेटर ने आई समस्या के चलते विमान की उड़ान को रद्द करना पड़ा । इसके स्थान पर स्टेट हेलीकाप्टर को मुख्यमंत्री को लेने दिल्ली भेजा गया। स्टेट प्लेन में हुई खराबी से देर होने के कारण मुख्यमंत्री के सुबह के कार्यक्रम रद कर दिए गए। स्टेट हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे टिहरी में सुरकंडा देवी मंदिर में रोपवे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

 

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर (Dilip Jawalkar) ने बताया कि, “विमान में तकनीकी खामी आई थी। इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। सोमवार शाम तक स्टेट प्लेन वापस देहरादून आ जाएगा।”

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

कॉन्क्लेव निवेश की नई संभावनाओं के अवसर तलाशने में मील का पत्थर साबित होगी: मुख्यमंत्री

Posted by - June 18, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार…
CM Dhami

सीएम धामी ने अमित शाह से की भेंट, पैक्स धनराशि बढ़ाने का किया आग्रह

Posted by - August 6, 2022 0
नई दिल्ली/ देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित…
Arvind Kejariwal kisan panchayt

हरियाणा के जींद में अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत, बोले-जो आदमी किसान आंदोलन के खिलाफ है वो देश का गद्दार है

Posted by - April 4, 2021 0
हरियाणा/ जींद । एक तरफ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। यहां…