दीपिका पादुकोण का बर्थडे

दीपिका पादुकोण लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाएंगी बर्थडे

963 0

लखनऊ। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को अपने बर्थडे पर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित कैफे ‘शीरोज’ पहुंच रही है। जहां पर वह एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी। बता दें कि वह रविवार को दोपहर तीन बजे शीरोज कैफे पहुंचेंगी। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बनी दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी दीपिका पादुकोण

बता दें कि एसिड अटैक पीड़िताओं की मदद के लिए साल 2016 में लखनऊ में शीरोज कैफै की शुरुआत हुई थी। फिलहाल यहां 12 एसिड सर्वाइवर काम कर रही हैं। ‘हीरो’ की तर्ज पर बने इस ‘शीरोज’ कैफे को राष्ट्रपति से भी अवार्ड मिल चुका है।

बॉलीवुड अभिनेत्री का दुष्कर्म विरोधी अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी हैं छांव फाउंडेशन की डायरेक्टर

शीरोज कैफै का संचालन छांव फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। संस्था के संचालक आशीष शुक्ला ने अपने साथी आलोक के साथ मिलकर इसकी शुरुआत 2003 में की थी। इस फाउंडेशन की डायरेक्टर भी एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी हैं।

आलोक बताते हैं, यहां पर जो भी एसिड अटैक पीड़िता आती है। वह अपनी मर्जी से काम करती है। आज यहां न जाने कितने लोग हैं? जो एक परिवार की तरह रहते हैं। यह कैफे आगरा के बाद लखनऊ और अब उदयपुर में शुरू किया गया है। तीनों जगह से अभी तक करीब 100 एसिड सर्वाइवर को मदद की जा चुकी है। दो की शादी यहीं से हुई है, जो अपना परिवारिक जीवन जी रही हैं।

Related Post

पंगा

फिल्म ‘पंगा’ का नया पोस्टर रिलीज, परिवार संग खुश दिखी कंगना रनौत

Posted by - December 21, 2019 0
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, जस्सी गिल, नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म ‘पंगा’ 24 जनवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।…
India Smart City Conclave

India Smart City Conclave: सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार में यूपी को तीसरा स्थान, आगरा देश का तीसरा सबसे स्मार्ट शहर

Posted by - September 27, 2023 0
– उत्तर प्रदेश को 10 अलग-अलग श्रेणियों में मिले पुरस्कार, वाराणसी नॉर्थ जोन में टॉप – यूपी के शहरों को…