देश में कोरोना मामलों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 14,313 नए केस, 181 की मौत

633 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की स्थिति में काफी सुधार आ रहा है। नए मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 26 हजार से ज्यादा लोग इस दौरान कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 14,313 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 181 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 26,579 रिकवरी हुई हैं। ताजा मामलों के बाद देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,39,85,920 तक पहुंच गई है। इसमें से 3,33,20,057 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 4,50,963 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा 2,14,900 कोरोना मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 65,86,092 डोज़ दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 95,89,78,049 हो गया है। गौरतलब है कि भारत में अगस्त सितंबर के महीने में कोविड वैक्सीनेशन काफी तेजी से बढ़ा है। सितंबर में तो वैक्सीनेशन ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को 2.5 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई थीं। माना जा रहा है कि भारत इस माह के अंत तक 100 करोड़ वैक्सीन डोज देने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। यह कोरोना महामारी के मुकाबले बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि 11 अक्टूबर 2021 तक कोरोना वायरस के लिए 58 करोड़ 50 लाख 38 हजार 43 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से कल 11 लाख 81 हजार 766 नमूनों का परीक्षण किया गया।

देश में अभी भी केरल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ही सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश में बाकी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि अब मामलों में पिछले दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की जा रही है। केरल में पिछले 24 घंटों में 6996 नए मामले सामने आएं। वहीं, 16 हजार 576 लोग ठीक हो गए। जबकि 84 मौतें हुई हैं। राज्य में अब संक्रिय मामलों की संख्या घटकर एक लाख एक हजार 419 हो गई है। वहीं, अबतक 26 हजार 342 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अबतक 46 लाख 73 हजार 442 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

Related Post

pm modi

कोरोना संक्रमण की स्थिति पर शाम 4:30 बजे देश के टॉप डॉक्टरों के साथ बातचीत करेंगे पीएम मोदी

Posted by - April 19, 2021 0
नई दिल्ली।  देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 19 लाख से ज्यादा हो चुकी है, जो कुल संक्रमित…
माइकल पात्रा

माइकल पात्रा आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर, तीन साल का होगा कार्यकाल

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। माइकल पात्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल तीन…
Mamata Banerjee

राष्ट्रपति चुनाव: ममता बनर्जी की अगुवाई वाली बैठक में शामिल हुए विपक्षी नेता

Posted by - June 15, 2022 0
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल (West Bengal) द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक। मुख्यमंत्री ममता…
CM Yogi took a selfie with the child

सीएम योगी ने बच्चे संग खींची सेल्फी, बच्चे को किया दुलार, चॉकलेट भी दी

Posted by - March 15, 2026 0
जालौर/लखनऊ। राजस्थान के जालौर स्थित श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ने वाले एक बच्चे की इच्छा…