Dead body

सड़क किनारे बैठे मासूम बच्चे के गोद में 3 साल के भाई का शव

585 0

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक ऐसा दर्द भरा वीडियो वायरल हो रहा देखकर आप की आंखे नम होंगी और साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल का खुलासा हो रहा है। इस वीडियो में 8 साल का एक बच्चा अपने 3 साल के भाई के शव (Dead body) को गोद में लिए बैठा हुआ है। यह मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूजाराम जाटव का तीन साल का बेटा राजा को एनीमिया की बीमारी है और वह सरकारी जिला अस्पताल में इलाज के लिए आया।इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों से जाटव ने शव को गांव ले जाने के लिए जब वाहन मांगा तो डॉक्टर ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अस्पताल में कोई वाहन नहीं है, उससे किसी दूसरे वाहन को किराए से जाओ। इसके बाद राजा के पिता पिता बच्चे के शव को घर ले जाने के लिए वाहन की तलाश करते रहे और राजा का 8 साल का बड़ा भाई जमीन पर एक दीवार के सहारे बैठा रहा और अपने गोद में छोटे भाई के शव को लेकर इंतजार करता रहा।

इसके बाद एसएचओ योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ये देखते हुए उन्होंने शव को उठाया और सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। जल्द ही अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस की व्यवस्था की और शव को घर भेज दिया। हद तो तब हुई जब सीएम शिवराज से सवाल किया तो वह बिना जवाब दिए चुपचाप चले गए।

Covid-19 ने फिर से दी टेंशन, पिछले 24 घंटे में 16,678 नए मामले

कांग्रेस ने इस घटना को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार की खिंचाई की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ” मैं शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध करता हूं कि राज्य के मुखिया के रूप में, आप चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करें ताकि राज्य के सात करोड़ लोगों को आपकी लापरवाही का नुकसान न उठाना पड़े।”

Related Post

CM Dhami

राज्य में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए: सीएम धामी

Posted by - May 24, 2023 0
देहारादून। कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था…
हजारों मछलियां सड़क पर

कानपुर : मछलियों से भरा ट्रक पलटा, लोगों ने लूटी मछलियां और पुलिस ने खदेड़ा

Posted by - November 12, 2019 0
कानपुर। कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र स्थित गन फैक्ट्री रोड पर मंगलवार सुबह मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर…
सिप्रमी

सिप्ला ने ‘कोविड-19’  के उपचार के लिए बाजार में उतारी ‘ सिप्रमी’

Posted by - June 22, 2020 0
मुम्बई। भारतीय दवा निर्माता कंपनी सिप्ला ने ‘कोविड-19’ के संक्रमितों के उपचार के लिए सिप्रमी के ब्रांड नाम से जेनेरिक…