Hardoi daughter murder case

प्रेम-प्रसंग के शक में बेटी को फरसे से काटा, कटी गर्दन लेकर पहुंचा थाने

1077 0

हरदोई। जिले के मझिला थाना क्षेत्र के पाण्डेय तारा गांव में प्रेम-प्रसंग के शक में एक पिता ने अपनी बेटी की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

मझिला थाना क्षेत्र के पाण्डेय तारा गांव में एक पिता ने प्रेम-प्रसंग के शक में अपनी बेटी की धारदार फरसे से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा पिता कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

देवरिया : जहर खाने से महिला ने 3 बच्चों समेत खाया जहर

दरअसल, दिल दहला देने वाली यह वारदात मझिला थाना क्षेत्र के पाण्डेय तारा गांव की है। गांव निवासी सर्वेश कुमार की 17 वर्षीय बेटी नीलम इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि नीलम का अपने ही परिवार के चचेरे भाई आदेश से प्रेम-प्रसंग था. दोनों को एक साथ दो दिन पूर्व नीलम के पिता सर्वेश ने देख लिया था, जिसके बाद से वह नाराज चल रहा था।

नीलम के प्रेम संबंधों से नाराज पिता सर्वेश ने नीलम और आदेश दोनों की हत्या करने की योजना बनाई थी। बुधवार को घर में बेटी को अकेला पाकर सर्वेश ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और धारदार फरसे से गला काट कर नीलम की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा पिता बेटी के कटे हुए सिर को लेकर थाने की ओर पैदल ही चल पड़ा। इस दौरान रास्ते में जिसने भी सर्वेश के हाथ में कटे हुए सिर को देखा वह दहशत में आ गया।

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रास्ते में ही पुलिस ने आरोपी पिता को कटे हुए सिर के साथ हिरासत में ले लिया. सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स भी आरोपी के घर पहुंच गए और घटना की जांच-पड़ताल की।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के अनुसार-

यह घटना मझिला थाना क्षेत्र के पांण्डेय तारा गांव की है। गांव निवासी सर्वेश कुमार नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। मामले में सर्वेश कुमार को हिरासत में लिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Post

Stamp and Registration Department

सीएम योगी के निर्देश पर अब जल्द ही स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को मिलेगा नया हेडक्वार्टर

Posted by - April 12, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नागरिकों को उत्तम सेवाएं देने का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार जल्द ही स्टाम्प…
PM Narendra Modi

IGP पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की तरफ से आयोजित की जाने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी…
cm yogi

सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने पुलिस से समन्वय और तकनीक की मदद ले परिवहन विभाग: मुख्यमंत्री

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में ई-बसों की खरीद में ‘मेड इन यूपी’ को प्राथमिकता देने का…
Maha Kumbh

योगी सरकार के डिजिटल कुम्भ की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही साकार

Posted by - January 5, 2025 0
महाकुम्भ नगर। योगी सरकार के डिजिटल महाकुम्भ (Maha Kumbh) की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) साकार करते हुए…