West Bengal elections

 पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए तैनात होंगी सीआरपीएफ की 789 कंपनियां

862 0

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण में पांच जिलों की 44 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार अभियान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इन सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान होगा। दक्षिण बंगाल के हावड़ा (भाग दो), दक्षिण 24 परगना (भाग तीन), हुगली (भाग दो) और उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तथा कूचबिहार में शुक्रवार को होने वाले चुनाव में।,15,81,022 मतदाता 373 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे।

कुल मतदाताओं में 58,82,514 पुरुष, 56,98,218 महिलाएं और  थर्ड जेंडर  के 290 सदस्य शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा। इन सीटों पर 15,940 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे।
इस चरण में हावड़ा की नौ, दक्षिण 24 परगना की 11, अलीपुरद्वार की पांच, कूचबिहार की नौ और हुगली की 10 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों में बंगाल रणजी के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी (शिबपुर सीट, तृणमूल कांग्रेस) और राज्य के शिक्षा मंत्री और बेहला पश्चिम सीट से वर्तमान विधायक पार्थ चटर्जी शामिल हैं।

यूपी में कोरोना से 39 और लोगों की मौत, मिले 8490 नए संक्रमित

इसके अलावा टॉलीगंज सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का मुकाबला राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास से है।  बेहला पूर्व सीट पर भाजपा की उम्मीदवार पायल सरकार का मुकाबला रत्ना चटर्जी से है जो शहर के पूर्व महापौर और अग्निशमन मंत्री शोभन चटर्जी की पत्नी हैं। राज्य के पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और वह दोमजुर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।   हुगली के चिन्सुराह सीट पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण की 44 सीटों पर संवेदनशील स्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सीएपीएफ की कम से कम 789 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया है। कूचबिहार में सबसे ज्यादा 187 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

 

Related Post

महाराष्ट्र में हुई बड़ी लापरवाही: पोलियो ड्रॉप की जगह पिलाया सैनिटाइजर, 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Posted by - February 2, 2021 0
महाराष्ट्र में यवतमाल जिले के कापसिकोपरी गांव में 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर के ड्रॉप पिला दिए…
cm yogi

ग्रेटर नोएडा, वाराणसी में नए ईएसआई मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी योगी सरकार

Posted by - June 10, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना के…
AK Sharma

कुम्भ मेला क्षेत्र में 15 हजार सफाईकर्मी, 2500 गंगासेवा दूत निरंतर कर रहे सफाई कार्य: एके शर्मा

Posted by - January 16, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) पूरे…