Crowd of people gathered in CM Yogi's road show

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

293 0

मेरठ : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान की आज जयंती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम को 500 वर्ष बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान कराने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने यहां अपील की कि मेरठ वाले ‘श्रीराम’ को सदन में पहुंचा दें। उनके इस आह्वान पर मेरठ के मतदाताओं ने ‘योगी जी को जयश्रीराम’ कहकर विश्वास दिलाया कि 400 पार में हमारा भी योगदान होगा। मंगलवार को मेरठ की सड़कों पर तिल रखने तक की जगह नहीं थी। रोड शो में बहुसंख्यकों के साथ शामिल अल्पसंख्यक समाज ने भी अपने मुखिया का जोरदार अभिनंदन किया।

मेरठ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रोड शो निकाला। लगभग 45 मिनट से अधिक के रोड शो में जहां तक नजर गई, हर तरफ जनसमुद्र ही दिखा। यहां सड़कों पर तिल तक रखने की जगह नहीं थी। हनुमान जयंती पर मंगलवार को निकले योगी आदित्यनाथ के रोड शो ने भीड़ का नया रिकॉर्ड कायम किया। पूरे रास्ते योगी आदित्यनाथ को आश्वासन मिला कि आपने हमें सुरक्षा दी है, हम आपके नेतृत्व में मोदी जी को मेरठ का ताज देंगे।

योगी (CM Yogi) को देख मेरठ में लगे गगनभेदी नारे

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को देख जनमानस अभिभूत हो उठा। सभी ने जयश्री राम-जयश्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए तो दूसरी तरफ राम जी की सेना चली, जो राम को लाए हैं आदि गीतों से भी पूरा माहौल राममय हो गया। मोदी-योगी जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारों ने भी मेरठ की सड़कों पर जोश भर दिया। महिला, बुजुर्ग, पुरुष, युवा, बच्चे योगी की एक झलक पाने को आतुर दिखे। सभी ने योगी आदित्यनाथ के रोड शो के पल-पल की छवि अपने मोबाइल में कैद कर ली।

भगवामय हो उठा मेरठ

क्रांतिधरा मेरठ मंगलवार को भगवामय दिखा। यहां हर तरफ भगवा और भाजपा के झंडे दिखते रहे। बच्चे हों या भाजपा समर्थक, भगवामय होकर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को अपना समर्थन देने पहुंचे। बहुसंख्यक समाज के साथ अल्पसंख्यक समाज ने भी योगी का जोरदार स्वागत किया।

रोड शो में मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया आदि मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: धामी

Posted by - February 9, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को हल्द्वानी (Haldwani Violence) के बनफुलपुरा क्षेत्र में शान्ति…
जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- JNU हिंसा के लिए गृह मंत्री व MHRD मंत्री जिम्मेदार

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के खिलाफ जहां एक ओर छात्रों का प्रदर्शन…
Stock market

स्टाक मार्केट बड़ी गिरावट के साथ खुला , सेंसेक्स 1700 अंक से ज्‍यादा लुढ़का

Posted by - March 19, 2020 0
मुंबई। कोरोना वायरस के कहर घरेलू शेयर बाजार पर हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी दिखा। शुरुआती कारोबार…
G-20

काशी में देश की समृद्ध संगीतमय सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे G-20 मेहमान

Posted by - June 2, 2023 0
लखनऊ। गीतं वाद्यं तथा नृत्यं त्रयं संगीतमुच्यते। संगीत की तीनों कलाओं के देवता, भगवान नटराज (शिव) की नगरी काशी में…