vaccination

UP: अप्रैल में हर दिन लगेंगे कोविड टीके, सरकारी छुट्टियों में भी होगा टीकाकरण

667 0
नई दिल्ली। देशव्यापी टीकाकरण अभियान का विस्तार करने के लिए केंद्र सरकार ने अप्रैल माह में सभी दिनों (आज से लेकर 30 अप्रैल, 2021) तक सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) केंद्र (सीवीसी) दोनों को खुले रखने का निर्णय लिया है।
भारत सरकार ने देश के सभी कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) केंद्रों को अप्रैल माह में सभी दिन (सरकारी छुट्टियों समेत) टीकाकरण करने के लिए कहा है।

केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखकर उन्हें अप्रैल, 2021 में सभी सरकारी अवकाशों समेत पूरे माह इन सीवीसी में कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) प्रदान करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड रोधी टीके की 6.43 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, 6,43,58,765 लोगों को टीके की खुराकें दी गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 82,47,288 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 52,38,705 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 91,34,627 कर्मियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि 39,23,172 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

साठ वर्ष से अधिक उम्र के 3,00,39,599 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है. इस आयु वर्ग के 86,869 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45-60 वर्ष आयु वर्ग के 76,74,934 लोगों को टीके की पहली खुराक और इस श्रेणी के 13,571 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। उसने बताया कि बुधवार शाम सात बजे तक टीके की 13,04,412 खुराकें दी गई हैं। यह राष्ट्रव्यापी टीकाकरण  (Covid Vaccination) अभियान शुरू होने का 75वां दिन है जो 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 11,07,413 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि 1,96,999 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Related Post

Jyotiraditya Scindia, Sachin Pilot

संगम में स्नान करना मोक्ष प्राप्ति जैसा अनुभव : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा स्थित त्रिवेणी संगम स्थली पर आयोजित हो रहे अबतक के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम…
Green Fertilizer

भूमि के लिए संजीवनी है हरी खाद, प्रयोग से भूमि में बढ़ जाती है कार्बनिक तत्वों की मात्रा

Posted by - March 16, 2023 0
लखनऊ। हरी खाद (Green Fertilizer) भूमि के लिए संजीवनी साबित हो रही है। पिछले दो दशकों के दौरान किसान हरी…

लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर भाजपा ने जीता ब्लॉक प्रमुख का चुनाव – अखिलेश यादव

Posted by - July 11, 2021 0
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव शनिवार को सम्पन्न हो गया, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर हिंसा हुई, पुलिस…
Yogi government is preparing saplings of space scientists

अब यूपी के हर गांव का बच्चा बनेगा “शुभांशु शुक्ला”, योगी सरकार तैयार कर रही अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की पौध

Posted by - July 7, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के हर ब्लॉक के बच्चों को अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षा और बेरोजगारी पर अखिलेश यादव को दिखाया आईना

Posted by - August 8, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी और नेता विरोधी दल अखिलेश यादव को…