कोविड-19 से जंग

कोविड-19 से जंग : CSIR-CIMAP ने एलडीए व लखनऊ पुलिस को सौंपा हर्बल प्रोडक्ट

1168 0

लखनऊ। कोविड-19 की महामारी की लड़ाई में सीएसआईआर-सीमैप लखनऊ भी अपना योगदान देने में पीछे नहीं है। संस्थान के निदेशक डाॅ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने बीते शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के एक्जीक्यूटिव कमलजीत सिंह को 50 लीटर हैन्ड सेनिटाइजर व 40 लीटर सरफेस डिसइन्फेटेन्ट सौंपा।

एलडीए के तरफ से संचालित कम्युनिटी किचन के कर्मचारियों व खाना बनाने के स्थान को सेनिटाइज करने के उपयोग में आने के लिये प्रदान किये गए

बता दें कि ये हर्बल प्रोडक्ट एलडीए के तरफ से संचालित कम्युनिटी किचन के कर्मचारियों व खाना बनाने के स्थान को सेनिटाइज करने के उपयोग में आने के लिये प्रदान किये गए हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण का कम्युनिटी किचन, करोना वायरस से उत्पन्न आपदा से प्रभावित दैनिक वेतन भोगी लोगों को प्रतिदिन लगभग 5000 से ज्यादा पैकेट भोजन वितरित किया जाता है। सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डाॅ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने बताया कि ये सभी प्रोडक्टस पेटेंट प्रोडक्ट हैं। इनको प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम ने तैयार किया है।

कोरोना कर्मवीर डॉ. मृदुल शर्मा, 11 माह के बच्चे को घर छोड़ अस्पताल में डटी

सीमैप हर्बल हैंड सैनिटाइजर को 60 फीसदी आइसो प्रोपेल अल्कोहल व सुगंधित तेलों से बनाया

डाॅ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सीमैप हर्बल हैंड सैनिटाइजर को 60 फीसदी आइसो प्रोपेल अल्कोहल व सुगंधित तेलों से बनाया गया है। जो कि वाइड स्पेक्ट्रम माइक्रोब्स पर कारगर है। इसके अलावा सर्फेस डीसइनफेकटेंट दरवाजे, कुर्सी, टेबल आदि सर्फेस पर प्रभावशाली है। सीमैप के मीडिया प्रभारी इं. मनोज सेमवाल ने बताया कि उपरोक्त प्रोडक्टस को बनाने में डॉ. अनिरबन पाल व सुधा अग्रवाल की टीम ने विशेष योगदान दिया है।

सीएसआईआर-सीमैप ने लखनऊ पुलिस को 500 बोतल हर्बल सेनिटाइज़र सौंपा

सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने शनिवार को लखनऊ पुलिस की सुरक्षा के लिए 500 बोतल हर्बल सेनिटाइज़र सौंपे गए। सीमैप ने यह कदम पुलिस की मेहनत और जोखिम को देखते हुए उठाया है। लखनऊ पुलिस की तरफ से एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने सैनिटाइजर प्राप्त किये। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव के साथ एसीपी अमित राय इन्दिरानगर इंस्पेक्टर भी थे। सैनिटाइजर हैंडओवर करने के दौरान सीमैप के डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी,डॉ. अजीत शासनी, डॉ.अनिर्बान पाल,ई. मनोज सेमवाल, डॉ. शुएब लुकमान, डॉ सुधा अग्रवाल तथा डॉ दिनेश कुमार थे। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने लखनऊ पुलिस की तरफ से निदेशक सीमैप का आभार व्यक्त किया।

Related Post

CM Dhami

छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिये कार्य करता है एबीवीपी : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - July 20, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर…
Dhami Cabinet

उत्तराखंड की नई आबकारी नीति: ओवररेटिंग पर लगेगा अंकुश, धार्मिक क्षेत्रों में नहीं बिकेगी शराब

Posted by - March 3, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट (Dhami Cabinet) की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में मुख्य 17 प्रस्तावों पर…
Chief Minister Yogi Adityanath got Corona vaccine installed

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगवाया कोरोना का टीका

Posted by - April 6, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 रोधी  टीका लगवाया।  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजधानी…
CM Nayab Singh

नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक, देर रात सड़क पर खड़ा रहा काफिला

Posted by - February 21, 2025 0
चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक…