Drone Show

गोरखपुर में होगा देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो

450 0

गोरखपुर। इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में दर्ज काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की याद में देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो (Drone Show) गोरखपुर में होने जा रहा है। 750 ड्रोन की रंग-बिरंगी आभा में जंगे आजादी की गाथा जीवंत होगी। आजादी के अमृत वर्ष के कार्यक्रमों की कड़ी में यह आयोजन 19 दिसंबर की शाम पांच बजे रामगढ़ताल के सामने स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।

काकोरी ट्रेन एक्शन के नायकों की याद में प्रदेश सरकार 15 से 19 दिसंबर तक काकोरी बलिदान दिवस समारोह मना रही है। 19 दिसंबर को ही अमर सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान दिवस है। 1927 में इसी तिथि को उन्होंने गोरखपुर जेल में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था। 750 ड्रोन से होने वाले शो में उनकी शौर्य गाथा स्मरित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

ड्रोन शो शो (Drone Show)  में गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि पर प्रथम स्वातंत्र्य समर 1857 से लेकर आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तक के विभिन्न घटनाक्रमों तथा इससे जुड़े क्रांतिवीरों का चित्रमय वर्णन किया जाएगा।

गोरखपुर में होगा देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो – पोस्ट इनशॉर्ट

इसमें आकाश में एक साथ 750 ड्रोन के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट तथा रंग बिरंगी कलाबाजियों को प्रस्तुत किया जाएगा। अमर शहीद बंधू सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह, चौरीचौरा प्रतिशोध के शताब्दी वर्ष समेत देश को स्वतंत्र कराने में बलिदान देने वाले भारत मां के सपूतों की गाथा से पूरा आसमान रोशन हो उठेगा।

गोरखपुर में होने वाला ड्रोन शो शो (Drone Show)  देश का अबतक का सबसे बड़ा शो होगा। इसके पहले 20 दिसंबर 2021 को लखनऊ के रेजीडेंसी में 500 ड्रोन के शो से अमर बलिदानियों की शौर्य गाथा का प्रदर्शन किया गया था। आजादी के अमृत वर्ष के आयोजनों की श्रृंखला में गोरखपुर में नया इतिहास रचने की तैयारी है।

Related Post

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
एसटीएफ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह का रविवार को ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। राजेश 47 वर्ष के थे। 2000 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सिंह पीपीएस एसोसिएशन के महासचिव भी थे। वे लखनऊ में कई सर्किल में सीओ रहे। मूल रूप से अमेठी के रहने वाले राजेश पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून व्यवस्था के स्टाफ अफसर भी रह चुके हैं। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव राजेश को एसटीएफ मुख्यालय में सलामी भी दी गई। उनका अंतिम संस्कार गृह जिले अमेठी में किया गया। राजेश के निधन पर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।