State Employees Joint Council

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा-‘पंचायत चुनाव की मतगणना हो स्थगित, नहीं तो होगा आंदोलन’

1133 0

लखनऊ । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (State Employees Joint Council) ने सरकार से पंचायत चुनाव की मतगणना को स्थगित करने की मांग की है। परिषद ने आरोप लगाया है कि पंचायत चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण बहुत से कर्मचारी संक्रमित हुए और मौत के मुंह में समा गए।

पंचायत चुनाव के नाम पर सरकार कर्मियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। वहीं परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर मतगणना नहीं रोकी गई तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (State Employees Joint Council)  के पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ 5 लोगों के एक साथ खड़े होने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं दूसरी तरफ हजारों कर्मचारियों से बिना संसाधन, बिना सोशल डिस्टेंसिंग और बिना सैनिटाइजर के काम कराया जा रहा है।

750 कर्मियों की हुई मौत

पदाधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित होकर मरने वाले सरकारी सेवकों के परिजनों को तत्काल 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की। परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि अब तक करीब 750 कर्मी की मौत हो चुकी है।

Related Post

Sugarcane

3000 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं गन्ना बीज उत्पादन

Posted by - June 24, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…
Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025: सात स्तरीय सुरक्षा चक्रव्यूह से महाकुंभ को अभेद्य बनाएगी योगी सरकार

Posted by - October 19, 2024 0
लखनऊ। प्रयागराज के संगम तट पट पर आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) की…
JP Nadda

धारा 370 हटने का मतलब, अब जम्मू में भी एससी को मिलेगा आरक्षण: जेपी नड्डा

Posted by - March 7, 2024 0
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित वर्ग के राष्ट्रीय अधिवेशन में बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा…