Suresh Khanna

कॉर्पस् फंड ही तो नई पेंशन योजना है जिसका अखिलेश वायदा कर रहे हैं : सुरेश खन्ना

576 0

लखनऊ। पेंशन योजना (Pension) पर कर्मचारियों का पहले ही नुकसान कर चुके अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अब लगता है इस मुद्दे पर अपना गोल पोस्ट ही बदल दिया है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की बात करते करते अखिलेश अब नई पेंशन योजना के प्रावधानों की वकालत करने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ( Suresh Khanna) ने समाजवादी पार्टी द्वारा पेंशन मामले पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश से पूछा कि  ‘कॉर्पस् फंड’ (corpus fund) का वायदा करते हुए क्या वह भूल गए कि यह नई पेंशन योजना का प्रावधान है।

सुरेश खन्ना ने कहा सिर्फ विरोध के लिए विरोध करने और लगातार झूठ बोलने का यही परिणाम होता है कि कभी मुँह से सच निकल जाता है। यही अखिलेश के साथ हुआ जब उन्होंने पुरानी योजना के वकालत करते हुए  ‘कॉर्पस् फंड’ का वायदा कर डाला जो नई योजना में शामिल है।

उन्होंने कहा यह सर्वविदित है कि एन पी एस 2005 में सपा सरकार में लागू हुई थी और अखिलेश ने 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहते हुए इसके लिए कुछ नही किया बल्कि राज्य सरकार का अंशदान रोक कर कर्मचारियों का अहित करने में कोई कसर नही छोड़ी। उन्होंने कहा कि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस हज़ार करोड़ रुपए का अंशदान जमा करके सरकारी कर्मचारियों को राहत दी थी।

प्रदेश के वित्त मंत्री ने विश्वास दिलाया कि एन पी एस में 85 प्रतिशत् राशि पूरी तरह सरकारी कंट्रोल में रहती है जबकि 15 प्रतिशत  अधिक लाभ के लिए फ्लैक्सिबल मार्केट में   लगाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि ओ पी एस और एनपीएस में प्रचारित किए जा रहे अंतर की बिंदुवार हकीकत यह है कि कटौती की धनराशि सरकार के 14% अंशदान एवं अर्जित ब्याज सहित कर्मचारी को ही वापस होगी, द्वितीय  टियर में जमा धन राशि की निकासी पर रोक नहीं है। इसके अलावा एनपीएस में भी फैमिली पेंशन और ग्रेच्युटी का प्रावधान है।

Related Post

Butler Palace

बटलर पैलेस को ‘बुक कैफे’ बनाने की प्रक्रिया शुरू, सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित करेगी योगी सरकार

Posted by - March 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण कर उसे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक केन्द्र के रूप में पुनर्स्थापित कर रही…
राज्यसभा के मार्शल वर्दी पर विवाद

राज्यसभा के मार्शल वर्दी पर विवाद, पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री ने जताया विरोध

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। राज्यसभा के 250वें सत्र के प्रारंभ होने पर आसन का नजारा कुछ बदला सा लग रहा था। यह…
CM Yogi

सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति की ली जानकारी, अफसरों को दिए निर्देश

Posted by - August 19, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। धर्मनगरी पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर…

ब्लॉक प्रमुख चुनावों के नामांकन के दौरान कई जिलों में बीजेपी-सपा समर्थकों में भिड़ंत

Posted by - July 8, 2021 0
उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख के चुनावों को लेकर हलचल जारी है, गुरुवार को 825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के…