कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : दिल्ली में एक और मरीज मिला, अब तक कुल 31 लोग हुए संक्रमित

961 0

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से निपटने के लिए जारी सरकारी प्रयास जारी है। इस वायरस के बढ़ते खौफ के बीच दिल्ली में एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 31 हो गई है। इनमें से दो मरीजों का राजस्थान, एक का तेलंगाना तथा बाकी का दिल्ली और हरियाणा (गुरुग्राम) में इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है।

गुरुग्राम स्थित बिड़ला सन लाइफ कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर बैठकर काम करने की सलाह दी

वहीं गुरुग्राम स्थित बिड़ला सन लाइफ कंपनी ने अपने कर्मचारियों को घर बैठकर काम करने की सलाह दी है। कंपनी ने कहा है कि सभी कर्मचारी घर से काम करें और यदि बहुत जरूरी होता है, तभी दफ्तर आएं।

स्टॉक मार्केट में कोहराम : 1,435 अंक लुढ़का सेंसेक्स, Yes बैंक का शेयर 83 फीसदी गिरा

दिल्ली सरकार ने एहतियातन राष्ट्रीय राजधानी के पांचवीं तक सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए। इस बीच, केंद्र सरकार ने गुरुवार को सभी राज्यों को रैपिड एक्शन कमेटी गठित करने और जिला कलेक्टर की निगरानी में ब्लॉक व गांव स्तर पर टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सिर्फ यही नहीं दिल्ली सरकार ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी बंद कर दिया है।

Related Post

हैंड सैनिटाइजर

बिना लाइसेंस यूपी में 30 जून तक बेंच सकेंगे हैंड सैनिटाइजर, सरकार ने दी छूट

Posted by - April 27, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हैंड सैनिटाइजर बेचने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता स्थगित कर दी गई है।…
CM Dhami

हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो, उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब

Posted by - April 17, 2024 0
हल्द्वानी। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा…

नॉन-वेज न खाने वाले हो जाए सतर्क, शरीर को हो सकते हैं ये 7 नुकसान

Posted by - October 31, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   नॉनवेज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और आदि पोषक तत्व पाए जाते है. इसलिए नॉनवेज खाने से…