Doon College

कोरोना: दून स्कूल के 7 बच्चे और 5 शिक्षक पाए गए कोरोना पॉजिटिव

736 0
देहरादून। जिले के प्रतिष्ठित दून स्कूल में सात छात्र और पांच शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसे देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने कोविड गाइडलाइन के तहत एहतियाती कदम उठाए हैं। दून स्कूल की ओर से प्रेस को जारी बयान में यह बात कही गई है। वहीं, जिला प्रशासन बुधवार को प्रभावित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित कर सकता है।

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, अब तक की जांच में सात छात्र और पांच शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी पहले से क्वारंटीन थे। स्कूल प्रबंधन ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आए अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। स्कूल के डॉक्टर और प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

स्कूल प्रबंधन के मुुताबिक, शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सभी आवश्यक कदम उठाते हुए सुरक्षात्मक उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। स्कूल ने सभी कर्मचारियों, छात्रों और शिक्षकों की नियमित आरटीपीसीआर जांच सुनिश्चित की है।

वहीं, देश के अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल ने सावधानी बरतते हुए कुछ कक्षाओं को दोबारा शुरू करने का कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल प्रबंधन लगातार प्रशासन के संपर्क में है। स्कूल में समुचित व्यवस्था और आवश्यक उपाय उपलब्ध हैं।

उधर, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोगों में कोरोना संक्रमण की सूचना मिली है। बुधवार को गहन निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र को संभवत: कटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा। ताकि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

उत्तराखंड 24 घंटे में 791 नए संक्रमित मिले, सात की मौत

प्रदेश में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को 24 घंटे के भीतर कोरोना के 791 नए मरीज सामने आए, जबकि सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। उधर, मंगलवार को 60214 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। दस दिसंबर के बाद पहली बार इतने मामले सामने आए। दस दिसंबर को 830 मामले सामने आए थे।

मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कोरोना केसों ने 700 का आंकड़ा पार कर लिया। 24 घंटे के भीतर 791 नए कोरोना मामले सामने आए। वहीं, सात कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गई।

तीन मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश में और कैलाश अस्पताल देहरादून, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और सिनर्जी अस्पताल देहरादून में एक-एक मरीज की मौत हुई। प्रदेश में अब तक एक लाख तीन हजार 602 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 96647 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1736 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।

चार जिलों में अब तक बने 24 कंटेनमेंट जोन

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही एक बार फिर कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक प्रदेश में 24 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 12 कंटेनमेंट जोन देहरादून जिले में बनाए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल में आठ, हरिद्वार में तीन और टिहरी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया शुभारम्भ

Posted by - March 14, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो…
CM Dhami

विश्व कप स्टार स्नेह राणा को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी धामी सरकार, सीएम ने फोन दी बधाई

Posted by - November 5, 2025 0
वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को CM धा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप…
Anand Bardhan

डी-रेगुलेशन कम्प्लायंस में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर

Posted by - February 16, 2026 0
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की…
CM Dhami

पर्यावरण संरक्षण के लिए डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का शुभारंभ महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री

Posted by - August 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से संचालित प्लास्टिक…
CM Dhami

उत्तराखंड में व्यापक पैमाने पर हो रहे हैं संस्कृति और विरासत के सरंक्षण के कार्य: CM धामी

Posted by - January 9, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए…