शेयर बाजार में कोहराम

कोरोना का कहर : शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 1100 अंक गिरा

924 0

नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस के कारण कारोबार चौपट हो गया है। इससे दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा है। कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार सुबह सेंसेक्स 1100 अंक गिर गया है। इतना ही नहीं अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस भी करीब 1200 अंक गिर गया है। अमेरिकी के बाजार के इतिहास में एक दिन में ये सबसे बड़ी गिरावट है।

जानें भारतीय बाजार का हाल?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 960.23 अंक यानी 2.42 फीसदी की गिरावट के बाद 38,785.43 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 290.25 अंक यानी 2.49 फीसदी की गिरावट के बाद 11,343.05 के खुला। मार्केट एक्सपर्ट पंकज जयसवाल का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से चीन की अर्थवव्यस्था पर बुरा असर पड़ा है, जिससे भारत के शेयर मार्केट पर भी प्रभाव पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्लड ट्रंप की यात्रा से उम्मीद थी, लेकिन भारत सरकार सेंटीमेट बनाने में विफल रही है।

कपिल शर्मा शो में खुलासा : इस अभिनेत्री को 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़ 

जापान में भी बाजार सुस्त

जापान में बाजार का हाल बताने वाला निक्की 1.79 फीसदी तक गिर गया है। जापान में कोरोना के 890 मामले दर्ज किये गए हैं, इनमें 705 मामले क्रूज से जुड़े हैं। इस जानलेवा वायरस की वजह से चीन में अब तक करीब दो हजार 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 80 हजार लोग इससे प्रभावित हैं। फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, आयरलैंड, इजरायल, जापान, ईरान, ईराक कोरिया समेत करीब 40 देशों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अगर कोरोना वायरस एक महामारी का रूप लेता है, तो वैश्विक मंदी का खतरा : मूडीज

दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नज़र रखने वाली मूडीज एनालिटिक्स ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस एक महामारी का रूप लेता है। तो वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आ सकती है। कोरोना वायरस चीनी अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है, जो अब पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बना चुका है।

वैश्विक एयरलाइंस चीन में नहीं जा रही हैं और अधिकांश समुद्री जहाजों ने भी एशिया-प्रशांत मार्गों को स्थगित कर दिया

मूडीज एनालिटिक्स ने कहा कि बंद कारखाने चीन की विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भर देशों और कंपनियों के लिए समस्या है। एप्पल, नाइक और जनरल मोटर्स ऐसी अमेरिकी कंपनियां हैं, जो इससे प्रभावित हैं। वायरस की वजह से चीनी व्यापार थम सा गया है। यहां पर्यटन पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। वैश्विक एयरलाइंस चीन में नहीं जा रही हैं और अधिकांश समुद्री जहाजों ने भी एशिया-प्रशांत मार्गों को स्थगित कर दिया है।

Related Post

CM Dhami

अचानक सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, अभिलेखों का किया अवलोकन

Posted by - October 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत बद्रीनाथ धाम में यूकाडा…
अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस की जंग लड़ रही मुंबई पुलिस को किया सैल्यूट

Posted by - May 11, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस को सैल्यूट किया…
shubhendu and mamata

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : 10 मार्च को ममता, दो दिन बाद शुभेंदु भरेंगे पर्चा

Posted by - March 9, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy) 10…