Corona in india

भारत में 24 घंटे में 3.60 लाख से ज्यादा नए केस, 3,293 की गई जान

681 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम (Corona’s havoc)  मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.60 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,293 से ज्यादा लोगों की संक्रमण से जान चली गई। इसके साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच गया है।

बुधवार को दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले नए कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह श्मशान घाट पर जगह नहीं होने के चलते पार्कों में शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

देश में मृतकों का आंकड़ा दो लाख के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,60,960 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,79,97,267 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 3293 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,01,187 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में पहली बार 3000 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई।

29.78 लाख हुए देश में एक्टिव केस 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 2,61,162 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,48,17,371 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 29,78,709    पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

Related Post

CM Dhami

Joshimath Landslide: सीएम धामी ने NTPC निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

Posted by - January 5, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) जोशीमठ में भू-धसाव (Joshimath landslide) को लेकर गंभीर है। अग्रिम आदेशों तक एनटीपीसी निर्माण कार्यों…
CM Dhami

पलायन रोकने के लिये बतायी प्रभावी चिंतन की जरूरत: सीएम धामी

Posted by - March 15, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में पलायन रोकने के लिये प्रभावी चिंतन की आवश्यकता…
मध्यप्रदेश विधानसभा फ्लोर टेस्ट

कोरोनावायरस का इफेक्ट : 16 मार्च से सुप्रीम कोर्ट में केवल छह बेंच बैठेगी

Posted by - March 14, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से सुप्रीम कोर्ट भी अछूता नहीं रहा। इसके कारण सोमवार 16 मार्च…
तीन दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर

अब तीन दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर, ट्राई की नोटिस जारी

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने संशोधित मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) प्रक्रिया के लिए मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस…