राज्यसभा चुनाव

कोरोना वायरस ने राज्यसभा चुनाव पर लगाई ब्रेक, 26 मार्च को होना था मतदान

925 0

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप काे देखते हुये राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित कर दिया है। बता दें कि आयोग ने गत दिनों राज्यसभा की 55 सीटों के लिये 26 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा की थी। जिसमें से 37 उम्मीदवार निर्विराेध चुन लिये गये थे।

मेरठ व गोरखपुर में कोरोना वायरस दो डायग्नोस्टिक सेंटरों को मिली मान्यता

18 उम्मीदवारों के लिये 26 मार्च को होना था चुनाव

अब शेष 18 उम्मीदवारों के लिये 26 मार्च को चुनाव होना था। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मणिपुर, मध्यप्रदेश, और झारखंड के उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 11 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को विश्वव्यापी महामारी घोषित किये जाने के बाद सरकार ने देश में सभी रेल सेवाओं और विमान सेवाओं को बंद कर दिया। इसके साथ ही कई राज्यों में लॉकडाउन की घोषण कर दी गई है। इसे देखते हुये राज्यसभा चुनाव को स्थगित किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने पर चुनाव की नई तारीखों की घोषणा की जायेगी।

Related Post

Savin Bansal

शोभा को रोजगार हेतु राइफल क्लब से आर्थिक सहायता भी मिलेगी जल्द; डीएम ने दिए निर्देश

Posted by - October 16, 2025 0
देहरादून: विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) से मिलकर अपनी व्यस्था सुनाते…
बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ

योगी सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ चार फरवरी को बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ

Posted by - February 2, 2020 0
लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियां प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों की विरोधी है। यह आरोप उत्तर प्रदेश बेसिक…
CM Dhami

उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी ने जनता का किया आभार व्यक्त

Posted by - June 3, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चम्पावत उपचुनाव (Champawat by-election) में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखण्ड (Uttarakhand) की जनता…