ऑस्ट्रेलिया में 'नो एंट्री'

कोरोना वायरस : चीन से आ रहे विदेशियों की ऑस्ट्रेलिया में ‘नो एंट्री’

963 0

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए उठाए नये कदमों के तहत शनिवार को कहा कि वह चीन से आ रहे विदेशी नागरिकों को देश में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि चीनी से आ रहे केवल ‘ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों, ऑस्ट्रेलियाई निवासियों, उन पर आश्रित लोगों, कानूनी अभिभावक या पति/पत्नी’ को ही शनिवार से देश में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हमारे सीमा अधिकारियों के जरिए बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

चीन में कोरोना वायरस का कहर, सड़कों पर चलते हुए मर रहे हैं लोग 

मोरिसन ने कहा कि सीमा नियंत्रण अधिकारी चीन से आए लोगों की जांच के लिए अगले 24 घंटे में प्रक्रियाएं तेज कर लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय ने भी अपने नागरिकों को चीन की यात्रा न करने की सलाह दी है।

इन देशों ने भी बुलाए अपने नागरिकों को

शुक्रवार को एयर इंडिया के विमान से 324 लोगों को भारत वापस लाया गया। उधर चीनी सरकार ने शुक्रवार शाम दो फ्लाइट भेजी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चार्टर उड़ानों के पहले बैच ने मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से 199 लोगों को वापस लाया है। ज़ियामी एयरलाइंस द्वारा संचालित दो चार्टर उड़ानें थाईलैंड के बैंकॉक और मलेशिया के कोटा किनबालु से रवाना हुईं और वुहान तियान्हे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात 8:53 बजे और 10:32 बजे पहुंचीं।

243 लोगों की हो चुकी है मौत

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी नियमित रिपोर्ट में शनिवार को बताया कि 1,795 मरीज नाजुक स्थिति में हैं। वहीं कुल 17,988 लोगों के संक्रमित होने का संदेह है. कुल 243 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई ,लेकिन शुक्रवार को 2,102 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

Related Post

केजीएमयू

केजीएमयू डॉक्टरों ने घुटने और कूल्हे का प्रत्यारोपण कर अपंग मरीज को दी नई जिंदगी

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। केजीएमयू के अस्थि शल्य विभाग के डॉक्टरों ने एक मरीज को नया जीवन दिया है। डॉक्टरों ने मरीज के…
modi with Arvind Kejrival (File Photo)

प्रधानमंत्री जी, दिल्ली का CM होने के बाद भी मैं असहाय- अरविंद केजरीवाल

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को पीएम मोदी (PM Modi) ने 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों…
राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2019: मैं कहता हूं- चौकीदार, लोग कहते हैं- चोर है – राहुल गांधी

Posted by - May 3, 2019 0
रीवा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रीवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना…