कोरोना वायरस

कोरोना वायरस के भेजे गए 20 सैंपल टेस्ट में फेल, चीन अब तक 106 लोगों की मौत

1523 0

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हवाई अड्डों पर कोरोना वायरस के 20 संदिग्ध मामलों की जांच की गई। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजे गए सारे सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। अभी तक किसी यात्री में भी कोराना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है। इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता के लिए सभी हवाई अड्डों पर जागरुकता अभियान चलाया है।

उधर, विदेश मंत्रालय ने भी चीन में भारतीय़ लोगों की मदद के लिए तीन हॉट लाइन के साथ ई-मेल सेवा भी शुरू कर दी है। चीन में ई-मेल आईडी-helpline. bijing@gov.in है। विदेश मंत्रालय़ वुहान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने की दिशा में भी प्रयासरत है। इस बारे में भारत चीन के संपर्क में है। बता दें कि कोरोना वायरस से चीन अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है औऱ 45 हजार लोग इस संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं।

चीन के बाहर इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 60 पहुंच गई है। अमेरिका से लेकर नेपाल और दक्षिण कोरिया से लेकर फ्रांस तक दुनिया के कई देशों में यह वायरस फैला है। भारत में भी कोरोना वायरस के दो कथित मामले सामने आए हैं जिनमें अभी वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। जापान ने चीन के वुहान शहर से अपने नागरिकों को निकालने के लिए चार्टर फ्लाइट भेजा है। वुहान में करीब 650 जापानी नागरिक हैं और सरकार इनको फटाफट वुहान से बाहर निकालना चाहती है।

Related Post

CM Sai expressed grief over the boat accident

ओडिशा में हुए नाव हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख, रेस्क्यू के लिए दिए आवश्यक निर्देश

Posted by - April 20, 2024 0
रायपुर। ओडिशा के झारसागुड़ा में महानदी में नाव पलटने (Boat Capsized) से हुए एक व्यक्ति के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु…
CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र को निरंतर प्रगति की ओर किया है अग्रसरः सीएम योगी

Posted by - October 16, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…

ममता को करारा झटका: चुनाव के बाद हिंसा की होगी जांच, ह्यूमन राइट्स कमीशन ने बनाई कमेटी

Posted by - June 22, 2021 0
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं को लेकर जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया…
Maha Kumbh

अपने इष्ट गणपति और नागा संन्यासियों को लेकर महाकुम्भ क्षेत्र पहुंचा श्री शंभू पंच दशनाम अटल अखाड़ा

Posted by - January 1, 2025 0
महाकुंभ नगर। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जन आस्था के केंद्र सनातन…
CM Dhami

उत्‍तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती, सीएम धामी ने की घोषणा

Posted by - June 6, 2023 0
चमोली। 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…